IND vs NZ 2nd Test Day 1 Live: विकेट के लिए तरस रहा भारत, लैथम-कॉन्वे ने क्रीज पर जमाया पैर
<p><strong>New Zealand vs India, 2nd Test, Day 1 Live Updates:</strong> भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर होगी।</p>

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 1 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया था। वेलिंगटन में पिच ने बल्लेबाजों की काफी मदद की थी। अब देखने वाली बात होगी कि क्राइस्टचर्च में पिच कैसा बर्ताव करती है।
भारतीय टीम इस मैदान पर सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच ही खेल रही है। इससे पहले साल 2020 में उसने हेगली ओवल मे मैच खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब उसकी नजर इस मैदान पर जीत का खाता खोल सीरीज अपने नाम करने पर होगी।