विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-A vs SL-A: अंपायर्स की गलतियों की वजह से भारत के हाथ से फिसल गया मैच, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी!

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:21 AM (IST)

भारत ए को श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में गुरुवार को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अंपायर्स से चूक हुई, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा।

अंपायर्स से हुई गलती

अंपायर्स से हुई गलती

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ अंपायर्स की गलतियां इंडिया ए को भारी पड़ गईं। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंपायर ने एलबीडबल्यू आउट दे दिया, जबकि उनके बल्ले का किनारा लगा हुआ था।

इसके अलावा, हर्श दुबे और शाहबाज अहमद की गेंदबाजी पर श्रीलंकाई बल्लेबाज एलबीडबल्यू आउट लग रहे थे। मगर अंपायर्स ने भारत के खिलाफ फैसला दिया, जिससे टीम इंडिया के खिलाड़ी नाराज दिखे।

रिंकू को दिया गलत आउट

इंडिया ए के उप-कप्तान रिंकू सिंह अंपायर्स के गलत फैसले का शिकार हुए। भारत की पारी के 37वें राविंदु फर्नांडो ने एलबीडबल्यू के लिए अपील किया, जिसके बाद अंपायर ने रिंकू को आउट करार दिया।

रिंकू इस फैसले से नाराज दिखे और उन्होंने अपना गुस्सा अंपायर पर जाहिर भी किया। क्योंकि साफ-साफ दिख रहा था कि रिंकू के बल्ले का किनारा लगा है। रिंकू ने गेंदबाज के अपील के तुरंत बाद बल्ले लगने का ईशारा भी किया। मगर अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।

इसके बाद रिंकू को पवेलियन लौटना पड़ा, क्योंकि इस टूर्नामेंट में डीआरएस की सुविधा नहीं थी। रिंकू के अलावा, गेंदबाजी में हर्श और शाहबाज को खराब अंपायरिंग का शिकार होना पड़ा।

 

हर्श-शाहबाज भी खराब अंपायरिंग के शिकार

बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज ने लुसिथ क्रूसपुले के बल्ले को बीट कर पैड पर मार दिया। मगर अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी फैसले से नाराज दिखे।

क्रूसपुले उस समय 65 रन बनाकर खेल रहे थे। इस बल्लेबाज ने फिर बाद में शानदार शतक लगाया और श्रीलंका को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके कुछ ही देर बाद ऐसा ही वाकया हर्श दुबे की गेंदबाजी पर भी देखा गया। हर्श की गेंद पर मदुश्का ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की। मगर वो पूरी तरह चकमा खा गए और गेंद उनके पैड पर लग गई। लेकिन अंपायर ने उन्हें भी नॉटआउट दे दिया।

इन तीनों ही वाकयों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया अंपायर्स के फैसलों पर दे रहे हैं। भारत को इस मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 318 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने की शतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका ने 41.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

 

 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Day 1 Live: क्राइस्टचर्च में भारतीय टीम की अग्निपरीक्षा, 17 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी गिल की सेना

यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A Highlights: सितारों से सजी भारत-ए को श्रीलंका-ए ने पढ़ाया क्रिकेट का पाठ, 13 सालों का खिताबी सूखा नहीं हुआ समाप्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।