विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-A vs SL-A Semi-Final Live: सितारों से सजी भारत-ए को श्रीलंका-ए ने पढ़ाया क्रिकेट का पाठ, 13 सालों का खिताबी सूखा नहीं हुआ समाप्त

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 10:50 PM (IST)

<p style="text-align: justify;"><strong>India A vs Sri Lanka A Semi-Final Live Updates:</strong> भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।&nbsp;</p>

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए लाइव

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India-A vs Sri Lanka-A Semifinal Live Updates: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला दोहा में खेला गया। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रनों का स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 41.3 ओवरों में हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा (78), तिलक वर्मा (53) और शाहबाज अहमद (54*) ने अर्धशतक लगाया। श्रीलंका के लिए सिनेथ जयवर्धने (105) और लसिथ क्रूसपुले (117) ने शतक लगाया। 

जयवर्धने और क्रूसपुले के शतक के दम पर श्रीलंका-ए ने भारत-ए को सेमीफाइनल में हराकर अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया ने आखिरी बार एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 2013 में अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया 13 सालों के खिताबी सूखो समाप्त नहीं कर सकी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।