विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीवी सिंधू का शानदार प्रदर्शन जारी, हाईलो ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM (IST)

पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पीवी सिंधू

पीवी सिंधू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, जर्मनी। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सिंधू ने जर्मनी की अमाली शुल्ज को एकतरफा मुकाबले में हराया। सेमीफाइनल में सिंधू का सामना हमवतन अनमोल खरब से होगा।

अनमोल से होगा मुकाबला

अनमोल ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर बाहर कर दिया।

इस मुकाबले के साथ ही महिला सिंगल्स वर्ग में भारत का एक फाइनलिस्ट सुनिश्चित हो गया है। सिंधू और अनमोल दोनों की नजरें खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर होंगी।

हाल ही में फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहीं पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने जर्मनी की शुल्ज को केवल 27 मिनट में 21-12, 21-10 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। वहीं, अनमोल खरब ने एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में उन्नति हुड्डा को 21-17, 18-21, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें- 45 नहीं थी रोहित शर्मा की पहली पसंद, फिर मम्मी ने जर्सी का नंबर चुनने में कैसे की मदद? हिटमैन ने सुनाई दिलचस्प कहानी

यह भी पढ़ें- देवदत्‍त पडिक्‍कल और मोहम्‍मद सिराज बढ़ाएंगे न्‍यूजीलैंड का खतरा, भारत ए अब जीत से कम कुछ नहीं चाहेगा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।