देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज बढ़ाएंगे न्यूजीलैंड का खतरा, भारत ए अब जीत से कम कुछ नहीं चाहेगा!
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच शनिवार से दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट से शुरू होगा, जहां शानदार फॉर्म में चल ...और पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, क्राइस्टचर्च। देवदत्त पडिक्कल की शानदार फार्म और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी से भारत-ए को मजबूती मिली है और वह शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट में न्यूजीलैंड-ए को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
पडिक्कल निस्संदेह अब तक भारत-ए के लिए सबसे सकारात्मक पहलू रहे हैं, जिन्होंने पहले मैच में शतक बनाकर टीम को वापसी दिलाई थी। खराब रोशनी के चलते मैच जल्द समाप्त न होता तो भारत की जीत तय थी।
गेंदबाजी में भी दिखाया कमाल
मैच में पडिक्कल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से दो विकेट भी लिए थे। हालांकि भारत-ए के लिए प्रारंभिक बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
यशस्वी जायसवाल और राहुल ने निराश किया। हालांकि राहुल अब वनडे टीम से जुड़ेंगे और दूसरा मैच नहीं खेलेंगे। राहुल की जगह झारखंड के 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर मोहन को रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत-ए में शामिल किया गया है।