'मैदान पर वापसी के लिए और इंतजार नहीं कर सकती', जेमिमा रोड्रिग्स ने खुद को किया फिट घोषित
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने खुद को फिट घोषित कर दिया है। वो अगस्त से ही चोट की वजह से मैदान से बाहर चल रहीं थीं।

जेमिमा रोड्रिग्स
HighLights
जेमिमा रोड्रिग्स ने खुद को किया फिट घोषित
जेमिमा को अगस्त में लगी थी चोट
जेमिमा फिट होकर मैदान में वापसी करने को बेताब
प्रेट्र, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अगस्त में लगी चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं और मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरने को तैयार हैं।
रोड्रिग्स को तीन अगस्त को इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी टीम सदर्न ब्रेव की ओर से द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते समय पैर की मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में चोट लगी थी।
इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की चिकित्सा टीम ने उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित टी-20 एशिया कप और जापान में हुए एशियाई खेलों से बाहर कर दिया था।
जेमिमा ने की फिट होने की पुष्टि
जेमिमा हाल में जिंबाब्वे के विरुद्ध घरेलू मैदान पर खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं। जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए चोट से उबरने के बाद खुद को पूरी तरह फिट घोषित किया।
उन्होंने लिखा कि जीवन से जुड़ा अपडेट: मुझे (हैमस्ट्रिंग) फिट घोषित कर दिया गया है। तीन महीने तक चोट से उबरने (रिहैब) के बाद अब मैं मैदान पर वापसी करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला दौरा दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का होगा जिसमें टीम कई प्रारूपों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा जेमिमा मौजूदा सीनियर महिला टी-20 ट्राफी में मुंबई की टीम की ओर से भी खेल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह ने 150 T20I विकेट पूरे करके रचा इतिहास, साल 2026 में ये कारनामा करने वाले नंबर-1 गेंदबाज
यह भी पढ़ें- फिर एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे सहवाग और द्रविड़, अंडर-19 टीम इंडिया के एलान के बाद मिली खुशखबरी