विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्शदीप सिंह ने 150 T20I विकेट पूरे करके रचा इतिहास, साल 2026 में ये कारनामा करने वाले नंबर-1 गेंदबाज

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:53 PM (IST)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्‍होंने एक कैलेंडर ईयर में भी कमाल किया।

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

HighLights

  1. अर्शदीप सिंह ने मिचेल सैंटनर का शिकार करके रचा इतिहास

  2. अर्शदीप 150 टी20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

  3. अर्शदीप सिंह ने आयरलैंड के तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ा

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया। अर्शदीप ने अपने स्‍पेल की आखिरी गेंद पर कीवी कप्‍तान मिचेल सैंटनर का विकेट लिया।

इसी के साथ अर्शदीप सिंह ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 150 विकेट पूरे किए। अर्शदीप सिंह 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। उनसे बाद जसप्रीत बुमराह (126), अक्षर पटेल (116) और हार्दिक पांड्या (114) काबिज हैं।

साल 2026 में कमाल

टेस्‍ट खेलने वाले देशों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्‍होंने आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल का रिकॉर्ड चकनाचूर किया।

अर्शदीप सिंह ने साल 2026 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 40 विकेट चटकाए। इससे पहले यह‍ रिकॉर्ड आयरलैंड के जोश ल‍िटिल के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2022 में 26 मैचों में 39 विकेट झटके थे। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं, जिन्‍होंने 2024 में 38 बल्‍लेबाजों का शिकार किया था।

भारत की पहली हार

बता दें कि भारतीय टीम को मौजूदा न्‍यूजीलैंड दौरे पर पहली शिकस्‍त का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को ऑकलैंड में कीवियों के हाथों चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 87 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां व अंतिम मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सिर्फ एक विकेट लेकर ही अर्शदीप सिंह ने किया ऐतिहासिक कारनामा, T20I में हासिल की बड़ी उपलब्धि

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंग्टन में बादशाह बनेंगे अर्शदीप सिंह! बस 2 बार करना होगा ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।