विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीवी सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में भारत के ही खिलाड़ी को दी मात, हाईलो ओपन के फाइनल में मारी एंट्री

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:11 PM (IST)

भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने हमवतन अनमोल खरब को सीधे सेट में हराकर हाईलो ओपन के फाइनल में जगह बना ली है।

पीवी सिंधू

पीवी सिंधू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, जर्मनी। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को हाईलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में हमवतन अनमोल खरब को सीधे गेम में हराकर लगातार दूसरे सप्ताह फाइनल में प्रवेश किया।

पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही सिंधू ने विश्व रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज अनमोल को 32 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-13, 21-16 से शिकस्त दी।

लाइन होयमार्क से फाइनल में होगा मुकाबला

सिंधू के सामने फाइनल में डेनमार्क की लाइन होयमार्क क्येरफेल्ट की चुनौती होगी। क्येरफेल्ट ने एक घंटे 22 मिनट तक चले अन्य सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 8-21, 21-19, 28-26 से हराया।

19 वर्षीय अनमोल अपने करियर में दूसरी बार सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल आर्कटिक ओपन के अंतिम चार में जगह बनाई थी। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच इससे पहले 2024 में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल में मुकाबला हुआ था, जिसमें सिंधू ने सीधे गेम में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया हारने के बाद टॉप-2 से बाहर, क्या फाइनल में बनेगा टीम इंडिया का चांस?

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: रिकल्टन-मुल्डर के बाद हार्मर-रबाडा ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का दम, केपटाउन फतेह कर साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।