विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया हारने के बाद टॉप-2 से बाहर, क्या फाइनल में बनेगा टीम इंडिया का चांस?

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:28 PM (IST)

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया को इस हार से एक स्थान ...और पढ़ें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज गंवा दिया। साथ ही वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 से बाहर हो गया।

ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में 288 रनों का लक्ष्य मिला था। कगिसो रबाडा के शुरुआती झटकों और बाद में साइमन हार्मर की घातक स्पिन गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 111 रनों पर सिमट गया।

रबाडा ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं हार्मर ने छह विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में भी चार विकेट चटकाए थे। साउथ अफ्रीका की जीत में हार्मर ने अहम भूमिका निभाई। इसी वजह से हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया को हुआ नुकसान

ऑस्ट्रेलिया को इस हार से भारी नुकसान हुआ। ऑस्ट्रेलिया का प्वाइंट प्रतिशत 75 से गिरकर 69.23 पर पहुंच गया, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गई।

साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ अपना प्वाइंट प्रतिशत बेहतर किया। उसका प्वाइंट प्रतिशत 66.67 से बढ़कर 71.42 पर पहुंच गया। वो अभी भी दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं न्यूजीलैंड टॉप पर बना हुआ है।

भारत चौथे नंबर पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम इस समय चौथे पायदान पर है। उसने अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से पांच जीते हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

भारत के अभी 51.52 प्वाइंट प्रतिशत है। भारत की अगली सीरीज अब 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ है। इस दौरान टीम इंडिया की नजर शानदार प्रदर्शन के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो, उसे आने वाले सभी मुकाबले जीतने होंगे।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के बाद ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 अंक तालिका:

स्थान

टीम

मैच

जीत 

हार 

ड्रॉ 

अंक 

प्रतिशत

1

न्यूजीलैंड

6

4

1

1

52

72.22%

2

दक्षिण अफ्रीका

7

5

2

0

60

71.42%

3

ऑस्ट्रेलिया

13

9

4

0

108

69.23%

4

भारत

11

5

4

2

68

51.52%

5

बांग्लादेश

7

3

3

1

40

47.61%

6

इंग्लैंड

16

7

8

1

74

38.54%

7

श्रीलंका

6

1

2

3

24

33.33%

8

वेस्टइंडीज (E)

13

3

8

2

42

33.33%

9

पाकिस्तान (E)

9

2

7

0

5

4.63%

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: रिकल्टन-मुल्डर के बाद हार्मर-रबाडा ने निकाला ऑस्ट्रेलिया का दम, केपटाउन फतेह कर साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज

यह भी पढ़ें- BAN vs WI: जोमेल वारिकन के 'नहले' से दहला बांग्लादेश, वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से ढहाया ढाका का किला


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।