Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PKL 12 Auction: पहले दिन बने 10 करोड़पति, दूसरे दिन अनिल मोहन ने रचा इतिहास; यहां देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 11:11 PM (IST)

    ऑक्शन के पहले दिन 10 खिलाड़ी करोड़पति बने। इसमें सबसे बड़ा नाम दो बार के चैंपियन मोहम्मदरेजा शादलू का रहे। गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ में खरीदा। उनके साथ 2 करोड़ क्लब में शामिल हुए पीकेएल 11 के सर्वश्रेष्ठ रेडर देवांक दलाल जिन्हें बंगाल वॉरियर्ज ने 2.205 करोड़ में साइन किया।

    Hero Image
    प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के लिए ऑक्शन हुआ समाप्त। फोटो- PKL

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 की एक और रोमांचक प्लेयर ऑक्शन रविवार को समाप्त हुई। 12 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीमों का निर्माण किया। पहले दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट 10 करोड़पति बने खिलाड़ी रहे। वहीं, आखिरी दिन अनिल मोहन ने सभी को चौंका दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में दो दिनों तक चली नीलामी में इस बार एक नई फाइनल बिड मैच (एफबीएम) नीति को भी लागू किया गया। इसके तहत टीमें अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों को नीलामी में लगी अंतिम बोली से मैच करके एक या दो सीजन के लिए दोबारा साइन कर सकती थीं। इस नियम के तहत पांच खिलाड़ी दो सीजन के लिए और नौ खिलाड़ी एक सीजन के लिए रिटेन किए गए।

    पहले दिन 10 खिलाड़ी बने करोड़पति

    ऑक्शन के पहले दिन 10 खिलाड़ी करोड़पति बने। इसमें सबसे बड़ा नाम दो बार के चैंपियन मोहम्मदरेजा शादलू का रहे। गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ में खरीदा। उनके साथ 2 करोड़ क्लब में शामिल हुए पीकेएल 11 के सर्वश्रेष्ठ रेडर देवांक दलाल, जिन्हें बंगाल वॉरियर्ज ने 2.205 करोड़ में साइन किया।

    कैटेगरी डी में अनिल मोहन ने मचाया धमाल

    प्लेयर ऑक्शन की सबसे चौंकाने वाली बोली कैटेगरी डी में देखने को मिली, जब यू मुंबा ने हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर अनिल मोहन को 78 लाख की रिकॉर्ड तोड़ बोली में साइन किया। खास बात यह है कि पीकेएल इतिहास में कैटेगरी डी की यह सबसे बड़ी बोली है। अनिल मोहन ने नीलामी के दूसरे दिन दोनों कैटेगरी में सबसे बड़ी बोली पाई।

    कैटेगरी ए के शीर्ष 5 खिलाड़ी

    • मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह (ईरान) — 2.23 करोड़ — गुजरात जायंट्स
    • देवांक दलाल (भारत) — 2.203 करोड़ — बंगाल वॉरियर्ज
    • आशु मलिक (भारत) — 1.90 करोड़ — दबंग दिल्ली
    • अर्जुन देशवाल (भारत) — 1.405 करोड़ — तमिल थलाइवाज
    • योगेश विजेंद्र दहिया (भारत) — 1.125 करोड़ — बेंगलुरु बुल्स

    कैटेगरी बी के शीर्ष 5 खिलाड़ी

    • अंकित जगलान (भारत) — 1.573 करोड़ — पटना पाइरेट्स
    • नवीन संसार सिंह कुमार (भारत) — 1.20 करोड़ — हरियाणा स्टीलर्स
    • गुमान सिंह (भारत) — 1.073 करोड़ — यूपी योद्धाज
    • सचिन तंवर (भारत) — 1.058 करोड़ — पुनेरी पलटन
    • नितिन कुमार धनखड़ (भारत) — 1.002 करोड़ — जयपुर पिंक पैंथर्स

    कैटेगरी सी के शीर्ष 5 खिलाड़ी

    • आकाश संतोष शिंदे (भारत) — 53.10 लाख — बेंगलुरु बुल्स
    • नितिन रावल (भारत) — 50 लाख — जयपुर पिंक पैंथर्स
    • संदीप कुमार (भारत) — 49 लाख — यू मुंबा
    • गुरदीप (भारत) — 47.10 लाख — पुनेरी पलटन
    • धीरेज (भारत) — 40.20 लाख — बेंगलुरु बुल्स

    कैटेगरी डी के शीर्ष खिलाड़ी

    • अनिल मोहन (भारत) — 78 लाख — यू मुंबा
    • उदय पार्टे (भारत) — 50.10 लाख — जयपुर पिंक पैंथर्स
    • शुभम बिटाके (भारत) — 9.10 लाख — बेंगलुरु बुल्स

    पीकेएल ऑक्शन की बड़ी बातें-

    • नई एफबीएम नीति के तहत दो सीजन के लिए 5 खिलाड़ी रिटेन किए गए।
    • पहले दिन 10 खिलाड़ियों ने पार किया 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जो सीजन 10 की तुलना में दोगुना है और पीकेएल नीलामी में एक नया रिकॉर्ड है।
    • नई फाइनल बिड मैच (FBM) नीति के तहत पांच खिलाड़ी – आशु मलिक (दबंग दिल्ली), दीपक सिंह (पटना पाइरेट्स), मोहम्मद आमान (पुनेरी पलटन), हरदीप और घनश्याम रोका मगर (हरियाणा स्टीलर्स) दो सीजन के लिए रिटेन हुए।
    • योगेश दहिया पर बेंगलुरु बुल्स की 1.125 करोड़ की बोली ने उन्हें पीकेएल इतिहास का सबसे महंगा भारतीय डिफेंडर बना दिया।
    • पीकेएल 12 प्लेयर ऑक्शन में कुल 37.90 करोड़ की राशि खर्च हुई।