जीत की दहलीज पर गलती कर हारे प्रगनानंद, खिताब की दौड़ से हुए बाहर
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद बुडापेस्ट में टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट की फास्ट क्लासिकल प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
-1794810180446_m.webp)
आर. प्रगनानंद को मिली हार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, बुडापेस्ट: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद को टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट की फास्ट क्लासिकल प्रतियोगिता के चौथे दिन रिचर्ड रैपोर्ट के विरुद्ध जीत की स्थिति में होने के बावजूद एक गलती के कारण हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गए।
हालांकि, भारत के एक अन्य खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने मैक्सिम वाचियर लाग्रेव का फास्ट क्लासिकल में अजेय अभियान को समाप्त करके अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।
रैपोर्ट ने नहीं गंवाया मौका
प्रगनानंद की पहले गेम के बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए रैपोर्ट ने उन्हें तुरंत चेकमेट कर दिया। प्रगनानंद को अपनी गलती का अहसास हो गया, लेकिन तब तक उनकी हार तय हो गई थी और उन्होंने अविश्वास भरी मुस्कान के साथ अपना हाथ माथे पर रख लिया। प्रगनानंद ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं इससे भी खराब कुछ कर सकता हूं।
दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरा मैच ड्रॉ रहा, जिससे प्रगनानंद ग्रुप बी में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गए। प्रगनानंद की बहन आर वैशाली भी अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो से अपने दोनों मैच हारने के बाद खिताब की दौड़ से बाहर हो गईं।
कार्लसन भी दौड़ से बाहर
वहीं, ग्रुप सी में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन भी शाखरियार मामेदयारोव के विरुद्ध दोनों मैच ड्रॉ खेलकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इस ग्रुप में अनीश गिरी (13 अंक) शीर्ष पर हैं जबकि अलीरेजा फिरोजा ग्रुप ए और फैबियानो कारुआना ग्रुप बी में शीर्ष पर हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।