विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्‍स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महिला क्रिकेट टीम ने पीएम को दिया 'सरप्राइज'

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:11 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय एथलीटों से मुलाकात की। ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले एथलीटों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने एथलीटों का उत्साह बढ़ाया। पीएम का कहना है कि खिलाड़ी जब मेडल जीतते हैं, तो वे देश का मान बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता को देश की सफलता बताया है।

गौरतलब हो कि भारत ने जापान के नाइची-अगोया में खेले गए एशियाई खेलों में कुल 85 पदक जीते थे। भारतीय दल ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। महिला और पुरुष क्रिकेट टीम ने गोल्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा हॉकी और कबड्डी की भी महिला और पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पीएम मोदी ने भी उनका जिक्र किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से की बात

खिलाड़ियों से बात करते हुए पीएम ने कहा, "आप लोगों के बीच आना मुझे ऊर्जा से भर देता है। इतने पदकवीरों से एकसाथ मिलना कोई मामूली बात नहीं है बल्कि ये बहुत ही अच्छा एहसास है। आपने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। सबसे अच्छा होता है कि तिरंगे की शान बढ़ाना और आप लोगों ने तिरंगे की शान बढ़ाया है। ये सफलता सिर्फ आपकी नहीं बल्कि करोड़ों देशवासियों की है। मैं आप सभी को दिल से एक बार फिर से बधाई देता हूं। आपके कोच, सपोर्ट स्टाफ और परिवारवालों को भी बधाई।"

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "इस बार का एशियन गेम्स कई मायनों में खास रहा है। हमारी हॉकी की दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता है। खासकर महिला टीम ने तो 44 सालों के लंबे इंतजार को खत्म किया है। क्रिकेट में हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है। भारत ने जो 85 मेडल जीते, उसमें से 38 हमारी बेटियों ने जीते हैं। इसमें 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ये मेडल नए भारत की तस्वीर हैं।"

महिला टीम ने भेंट की जर्सी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी को जर्सी भी भेंट की। भारत को अपनी कप्तानी में गोल्ड मेडल दिलाने वाली हरमनप्रीत कौर ने उन्हें जर्सी भेंट की। इसके अलावा हॉकी टीम ने भी प्रधानमंत्री को हॉकी स्टिक भेंट की।

यह भी पढ़ें- एशियाई खेलों के भारतीय दल से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच में रहा भारत

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना के जवान अमेरिका में गाड़ेंगे भारत का झंडा, 2028 ओलंपिक के लिए आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ ने जताई उम्मीद