विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियाई खेलों के भारतीय दल से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच में रहा भारत

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:01 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरुवार को एशियन गेम्‍स 2026 में हिस्‍सा लेने वाले भारतीय दल से संवाद करेंगे। भारत 85 मेडल ...और पढ़ें

नरेन्‍द्र मोदी भारतीय दल से संवाद करेंगे

 नरेन्‍द्र मोदी भारतीय दल से संवाद करेंगे

HighLights

  1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भारतीय दल से संवाद करेंगे

  2. भारत ने एशियन गेम्‍स 2026 में जीते कुल 85 मेडल

  3. भारत एशियन गेम्‍स में लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच में रहा

प्रेट्र, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में संपन्न आईची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से गुरुवार को संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम शाम करीब 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भारत 85 पदक जीतकर खेलों में चौथे स्थान पर रहा। इनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत लगातार दूसरी बार शीर्ष पांच में रहा।

हालांकि, पदकों की संख्या 2023 के हांगझू संस्करण में मिले रिकॉर्ड 107 पदकों से कम रही। भारत ने खेलों के लिए 501 खिलाड़ियों का दल भेजा था। इनमें 310 खिलाड़ी पहली बार खेलों में हिस्सा ले रहे थे।

कार्यक्रम में दल के खिलाड़ी, उनके कोच और सहयोगी स्टाफ, भारतीय ओलिंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- विरोधी टीम से एक कदम आगे रहते हैं श्रेयस अय्यर, वीवीएस लक्ष्‍मण ने गिनाई भारतीय टी20 कप्‍तान की खूबियां

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में मिली सफलता तो पीएम नरेंद्र मोदी का सीना हुआ चौड़ा, हर एक शख्स को दी बधाई