विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विरोधी टीम से एक कदम आगे रहते हैं श्रेयस अय्यर, वीवीएस लक्ष्‍मण ने गिनाई भारतीय टी20 कप्‍तान की खूबियां

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:38 PM (GMT+05:30)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्‍मण ने श्रेयस अय्यर की तारीफों के पूल बांधे हैं। लक्ष्‍मण ने कहा कि ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

HighLights

  1. वीवीएस लक्ष्‍मण ने श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी की तारीफ की

  2. लक्ष्‍मण ने कहा कि श्रेयस अय्यर एक मजबूत कप्‍तान हैं

  3. लक्ष्‍मण ने कहा कि श्रेयस में बतौर कप्‍तान कई खूबियां हैं

प्रेट्र, नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि श्रेयस अय्यर में भारतीय टीम की सफल कप्तानी करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि अय्यर की अच्छी तैयारी, रणनीति की समझ और विपक्षी टीम की ताकत को पहचानने की क्षमता उन्हें एक मजबूत कप्तान बनाती है।

श्रेयस अय्यर ने जापान में भारत को पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक दिलाया। श्रेयस के कप्तानी संभालने के तरीके से प्रभावित लक्ष्मण ने कहा कि मध्यक्रम के इस बल्लेबाज में पहले से ही वे खूबियां नजर आ रही हैं, जो तेज गति वाले टी-20 क्रिकेट में विपक्षी टीम से एक कदम आगे रहने के लिए जरूरी हैं।

अय्यर की शुरुआत है

भारत ने बड़े स्कोर वाले रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने बीसीसीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह उनके कप्तानी करियर की अभी शुरुआत है, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह काफी सफलता हासिल करेंगे। वह खिलाड़ियों के कप्तान हैं। वह हर खिलाड़ी को सहज महसूस कराते हैं और खुद आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे बल्लेबाजी की बात हो या मैदान पर फैसले लेने की वह टीम बैठक से पहले ही विपक्षी टीम की योजनाओं, उसकी ताकत और कमजोरियों को समझने के लिए बैठ जाते हैं। तैयारी को लेकर वह बहुत गंभीर रहते हैं। फिटनेस पर भी काफी जोर देते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि बतौर कप्तान उनका कार्यकाल बहुत सफल रहेगा।

अय्यर की खूबियां लक्ष्‍मण ने गिनाई

अपने खेल के दिनों में शानदार बल्लेबाज रहे लक्ष्मण ने अय्यर की रणनीतिक समझ और टीम में मौजूद खिलाड़ियों की क्षमताओं को पहचानने की उनकी क्षमता की भी तारीफ की। उनका मानना है कि इन्हीं खूबियों की वजह से अय्यर अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के बहुत अच्छे कप्तान हैं। रणनीति के मामले में वह बेहद समझदार और तेज हैं। वह अपनी टीम के हर खिलाड़ी की ताकत को समझते हैं और जानते हैं कि उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे करवाना है।

एक कदम आगे हैं अय्यर

लक्ष्मण ने कहा कि खासकर टी-20 क्रिकेट में आपको विपक्षी टीम से एक-दो कदम आगे रहना होता है। अय्यर जिस तरह विपक्षी टीम की ताकत और कमजोरियों को समझते हैं और उसके अनुसार पूरी तैयारी करते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।

लक्ष्मण की यह तारीफ एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम की मुश्किल तैयारियों के बाद आई है। खराब मौसम, लगातार यात्रा और मैदान पर अभ्यास के सीमित मौकों ने टीम की तैयारियों को चुनौती दी थी। लक्ष्मण ने कहा कि इन परिस्थितियों के बावजूद खिलाड़ियों का खुद को ढालना अभियान की सबसे अच्छी बातों में से एक रहा।

यह भी पढ़ें- 'मैं तो हूं ही नहीं', शुभमन गिल के अंदर अभी भी भरा है टी20 टीम से बाहर किए जाने का गुस्सा, एक सवाल के जवाब में दिख गया असर

यह भी पढ़ें- "यह एक चैंपियन टीम की निशानी है", पाकिस्तान पर खिताबी जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान