विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं तो हूं ही नहीं', शुभमन गिल के अंदर अभी भी भरा है टी20 टीम से बाहर किए जाने का गुस्सा, एक सवाल के जवाब में दिख गया असर

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:14 PM (IST)

शुभमन गिल भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उनसे जब टी20 टीम को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने जवाब से हर किसी को हैरान कर दिया।

शुभमन गिल

शुभमन गिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नाबाद 223 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को 406 रनों के चेज में जीत दिलाई थी। इसके बाद से फिर उनके टी20 टीम में शामिल करने की चर्चा एक बार फिर से होने लगी। अब टी20 टीम को लेकर गिल का बयान सामने आया है।

गिल ने टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन टी20 टीम में वे अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और वहां पर जगह नहीं है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए भी जगह नहीं बन पाती है। सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन खेलते हैं। अब गिल ने खुद इसको लेकर बयान दिया है।

शुभमन गिल ने दिया जवाब

भारतीय कप्तान से रिपोर्टर ने टीम इंडिया के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर सवाल किया। इस पर गिल ने भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, "टीम इंडिया को और मेरे टीममेट्स को बधाई।" इसके बाद उनसे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की तैयारियों के बारे में सवाल किया गया। इस पर गिल ने कहा, "मैं, तो टी20 टीम में हूं ही नहीं।"

गिल ने कब खेला था आखिरी टी20 मैच?

गिल आखिरी बार भारत के लिए कोई टी20 मैच में पिछले साल खेलते हुए दिखाई दिए थे। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में गिल खेलते हुए दिखे थे। इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर कर दिया गया था और उसके बाद से उनकी वापसी नहीं हो सकी है। टॉप ऑर्डर में अभिषक और संजू शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी को भी मौका नहीं मिल पा रहा हाै।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार से होगी। पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ये पांच मैचों की सीरीज होगी। भारत ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था और अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 श्रृंखला को भी अपने नाम करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आए बुरे दिन, बड़ी मुश्किल से मिला एक ब्रॉडकास्टर; जैसे-तैसे आधे दम में बेचे राइट्स

यह भी पढ़ें- अब दिखेगी दिल्ली की दादागिरी! सौरव गांगुली बने DC के हेड कोच; IPL खिताब का सूखा होगा खत्म?