विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब दिखेगी दिल्ली की दादागिरी! सौरव गांगुली बने DC के हेड कोच; IPL खिताब का सूखा होगा खत्म?

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 02:02 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में सौरव गांगुली को नया हेड कोच नियुक्त किया है। गांगुली पहले भी टीम के साथ निदेशक और मेंटॉर के रूप में जुड़े थे।

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के कोच

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के कोच 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला किया है। इस टीम ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। गांगुली ने यह जिम्मेदारी संभाल ली है और वह नीलामी की तैयारी में भी जुट गए हैं।

गांगुली इससे पहले भी टीम के साथ बतौर टीम निदेशक और मेंटॉर काम कर चुके हैं। वह इस फ्रेंचाइजी की एक और टीम प्रीटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच भी हैं जो पिछले सीजन में एसए 20 लीग के फाइनल में पहुंची थी।

गांगुली ने जाहिर की खुशी

कोच बनने के बाद गांगुली ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि यह फ्रेंचाइजी उनके काफी करीब है। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक गांगुली ने कहा, "मैं आईपीएल के हेड कोच का रोल संभालने के लिए तैयार हूं। दिल्ली कैपिटल्स वो फ्रेंचाइजी है जो मेरे दिल के करीब है और जिसके साथ मेरे सालों तक मजबूत संबंध रहे हैं। मैंने मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ काम किया है।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास टैलेंटेड ग्रुप है और हमने हाल के समय में अच्छी क्रिकेट खेली है। मैं टीम के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। नए सीजन में हमारी कोशिश मजबूत और निडर टीम बनाने की होगी।"

एक बार ही खेला फाइनल

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। टीम अभी तक सिर्फ एक बार ही फाइनल खेली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने साल 2020 में पहला और अभी तक इकलौता फाइनल खेला था। इस खिताबी मुकाबले में उसे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मात दी थी। बीते कुछ सीजनों में टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लड़खड़ती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- Rishabh Pant Net Worth: आर्थिक तंगी को दी मात, मौत को दिखाया ठेंगा; आज 100 करोड़ के मालिक हैं ऋषभ पंत

यह भी पढ़ें- किताब के पन्ने पलटकर पिता ने सिखाया क्रिकेट, बेटे ने बल्ले से बनाई अलग पहचान; जानिए कुमार कुशाग्र की जुनून वाली कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।