विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rishabh Pant Net Worth: आर्थिक तंगी को दी मात, मौत को दिखाया ठेंगा; आज 100 करोड़ के मालिक हैं ऋषभ पंत

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:59 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का आज जन्मदिन है। पंत का टीम इंडिया तक का सफर आसान ...और पढ़ें

ऋषभ पंत का आज जन्मदिन है

ऋषभ पंत का आज जन्मदिन है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर अपनी हरकतों के कारण चर्चा में रहते हैं। जब वह क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो भी वह कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे उनका नाम सुर्खियों में रहता है। अपने चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर पंत का आज यानी चार अक्टूबर को जन्मदिन है।

पंत ने अंडर-19 क्रिकेट से अपनी पहचान बनाई और आईपीएल में अपने बल्ले का दम दिखाया। यहां से वह टीम इंडिया में पहुंचे। इस समय बेशक वह सिर्फ भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा पर किसी को कोई शक नहीं है।

कितनी है नेटवर्थ?

पंत वो खिलाड़ी रहे हैं जिसने आर्थिक तंगी झेली है, लेकिन आज वह लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। उनके पास आलीशान घर है तो एक से एक कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत की नेटवर्थ तकरीबन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इसमें उनको बीसीसीआई, आईपीएल से मिलने वाली सैलरी के अलावा कई तरह के एंडोर्समेंट्स से मिलने वाली मोटी रकम का योगदान है। पंत इस समय बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-ए में हैं जहां से उन्हें हर साल पांच करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह मैच फीस के जरिए भी कमाई करते हैं।

आईपीएल से भी पंत करोड़ों की कमाई करते हैं। साल 2025 में आईपीएल की मेगा नीलामी में पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की कीमत में खरीदा था। वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, अब इस टीम ने उनका साथ छोड़ दिया है और वह वापस दिल्ली कैपिटल्स में आ गए हैं। इसके अलावा वह जेएसडब्ल्यू सीमेंट, एडिडास, ड्रीम11 और कैडबरी जैसी कंपनियों के लिए विज्ञापन भी करते हैं।

मौत को दी मात

पंत का जीवन आसान नहीं रहा है। एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले पंत ने आर्थिक तंगी झेली है। बेहद ही कम उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। वह खुद मौत को मात देकर वापस आए हैं। 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते समय उनका खतरनाक एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आई थीं और वह एक साल से ज्यादा तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2026: ऋषभ पंत 8 और सरफराज 0 पर आउट, रविचंद्रन स्मरण के शतक से शेष भारत मजबूत

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2026: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का श्रीनगर में गदर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने टेके घुटने