विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Irani Cup 2026: ऋषभ पंत 8 और सरफराज 0 पर आउट, रविचंद्रन स्मरण के शतक से शेष भारत मजबूत

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:21 PM (IST)

शेष भारत ने रविचंद्रन स्मरण की सयंम से खेली गई 126 रन की नाबाद पारी की बदौलत शनिवार को यहां ...और पढ़ें

रविचंद्रन स्मरण

रविचंद्रन स्मरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, श्रीनगर। शेष भारत ने रविचंद्रन स्मरण की सयंम से खेली गई 126 रन की नाबाद पारी की बदौलत शनिवार को यहां ईरानी कप मैच के तीसरे दिन स्टंप तक आठ विकेट पर 306 रन बनाकर जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध 265 रन की बढ़त हासिल कर ली। स्मरण ने 131 गेंद की पारी में 15 चौके और पांच छक्के लगाए, जबकि सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 55 रन बनाए। इससे शेष भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

मेजबान टीम की ओर से साहिल लोटरा (3/71) और उमर नजीर मीर (3/87) गेंदबाजों में सबसे प्रभावी रहे, लेकिन भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत (8) और सरफराज खान (शून्य) की नाकामी के बावजूद शेष भारत के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत का लगातार दूसरी बार प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्हें लोटरा ने पगबाधा आउट कर दिया।

 

 

इससे पहले पांचवें नंबर पर उतरे सरफराज खराब फुटवर्क के कारण आउट हो गए। शेष भारत की टीम बीती रात जम्मू-कश्मीर से 17 रन से पीछे थी और उसने एक विकेट ही गंवाया था। फिर शेष भारत के सांगवान और सुदीप कुमार घरामी (33) ने अच्छी शुरुआत करते हुए 50 रन की साझेदारी की। बाएं हाथ के सांगवान को दूसरे छोर पर सारांश जैन का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर शेष भारत को आगे कर दिया।

 

 

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2026: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का श्रीनगर में गदर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने टेके घुटने

यह भी पढ़ें- 1983 में खोदी गई थी पिच, चार दशक बाद शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में लौटी रौनक; पंत-रहाणे-सरफराज को देखने उमड़ा श्रीनगर