विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आए बुरे दिन, बड़ी मुश्किल से मिला एक ब्रॉडकास्टर; जैसे-तैसे आधे दम में बेचे राइट्स

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने मैचों के प्रसारण के लिए ब्रॉडकास्टर ढूंढने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आखिरकार, ...और पढ़ें

पीसीबी को हुआ घाटा

पीसीबी को हुआ घाटा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन तो लगातार गिरता ही जा रहा है और पूरी दुनिया इसे देख रही है। उसके बोर्ड का भी हाल काफी बुरा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के दिन इतने खराब आ गए हैं कि उसके मैचों के प्रसारण के लिए ब्रॉडकास्टर तलाशना मुश्किल हो रहा है। जैसे-तैसे उसे एक चैनल मिला, लेकिन यहां भी पीसीबी को घाटा हो रहा है क्योंकि उसे आधी कीमत में यह सौदा करना पड़ रहा है।

पीसीबी ने कुछ दिन पहले ही ब्रॉडकास्टर राइट्स के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी और इसके लिए जो रिजर्व प्राइस रखी थी वो 600 मिलियन थे, लेकिन अंत में उसे 350 मिलियन में ये राइट्स बेचने पड़े और यह राइट्स खरीदे पीटीवी चैनल ने।

कितने मैचों का है करार?

इस नए करार के तहत पीटीवी पाकिस्तान के 25 इंटरनेशनल होम मैचों का प्रसारण करेगा। इसमें पांच टेस्ट, 14 वनडे और छह टी20 मैच शामिल हैं। पाकिस्तान को इसी महीने तीन टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद सात मैचों की ट्राई सीरीज होगी जिसमें इंग्लैंड भी शामिल होगा। अगले महीने फिर दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, "समस्या यह है कि नेशनल टीम का प्रदर्शन हाल के समय में काफी नीचे गिरा है और स्पांसर, एडवर्टाइजर्स एक मत नहीं हैं।"

पुराना पैसा नहीं मिला

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले तीनों ब्रॉडकास्टरों ने पीसीबी का पुराना बकाया पैसा अभी तक चुकता नहीं किया है। ऐसे में नई डील में दिलचस्पी कम ही दिखाई दी है। हालांकि, पीसीबी ने पैसा न देने वाली कंपनियों को बोली लगाने से नहीं रोका था, लेकिन उन्होंने खुद से ही हिस्सा न लेने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- WCL में भारत-पाक महामुकाबला हुआ रद, PCB की 'माफी मांगो' शर्त पर भड़के आयोजक; पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता

यह भी पढ़ें- मैच रेफरी बनने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिया संन्यास, कायनात इम्तियाज ने 13 साल के करियर को कहा अलविदा