विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैच रेफरी बनने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिया संन्यास, कायनात इम्तियाज ने 13 साल के करियर को कहा अलविदा

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:01 PM (IST)

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह अब मैच रेफरी की भूमिका ...और पढ़ें

कायनात इम्तियाज

कायनात इम्तियाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने ये फैसला मैच रेफरी की भूमिका निभाने के लिए लिया है। बता दें कि कायनात 16 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय रहीं लेकिन वे निरंतरता नहीं दिखा सकी, जिसकी वजह से लगातार क्रिकेट नहीं खेल सकीं और अब रिटायरमेंट का एलान कर दिया है।

कायनात ने हाल ही में एक टूर्नामेंट में मैच रेफरी की भी भूमिका निभाई थी, जिसके बाद अब उन्होंने क्रिकेट छोड़कर रेफरी बनने का ही फैसला कर लिया है। कायनात ने 2010 में डेब्यू किया था लेकिन 2023 के बाद से उन्हें राष्ट्रीय टीम में जदह नहीं मिली, जिसके बाद अब उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया है।

कायनात इम्तियाज ने किया संन्यास का एलान

पेस बॉलर कायनात ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नेशनल विमंस अंडर-19 टी20 टूर्नामेंट में मैच रेफरी की भूमिका निभाई थी। ये टूर्नामेंट में अगस्त और सितंबर में कराची में खेला गया था। इसके बाद उन्होंने अब रेफरी की ही भूमिका निभाने की निर्णय लिया है।

कायनात का क्रिकेट करियर

दाएं हाथ की गेंदबाज ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोटचेफस्ट्रूम में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी मैच 2023 में खेला। इस तरह उनका करियर कुल 13 सालों का रहा। इस दौरान इम्तियाज ने 19 वनडे मैच खेले, जिसमें 6.05 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 10 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 21 टी20 मैचों में कायनात ने 5.82 इकोनॉमी से रन दिए और आठ विकेट लिए।

एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड

इम्तियाज पाकिस्तान की उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 2010 और 2014 में एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पाकिस्तान के लिए खेला था। इसके अलावा 2017 विश्व कप की टीम में भी उनका नाम था।

तीन सालों से थीं बाहर

इम्तियाज तीन साल से पाकिस्तान टीम से बाहर थी। उन्होंने पाकिस्तानी महिला टीम के लिए अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में खेला था। उन्होंने 2023 के बाद से क्रिकेट में कमेंट्री की है। बता दें कि उनकी मां सलीमा इम्तियाज आईसीसी की इंटरनेशनल डेवलपमेंट पैनल की महिला अंपायर हैं। उन्होंने नौ महिला वनडे और 69 महिला टी20 मैचों में अंपायरिंग की है। अब कायनात भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार हैं, जो एक मैच ऑफिशियल के रूप में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें- लड़-झगड़कर लिया ओवर, बड़े बल्लेबाज के उड़ा दिए परखच्चे; मुकेश कुमार ने यूं लिखी ROI की जीत की इबारत

यह भी पढ़ें- फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, सेलेक्टर्स ने किया टीम से बाहर; इस खिलाड़ी को मिली जगह