विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, सेलेक्टर्स ने किया टीम से बाहर; इस खिलाड़ी को मिली जगह

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:40 PM (IST)

हार्दिक पांड्या एक बार फिर चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली इंडिया-ए वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल

हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोटिल हैं और इसी कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए चुनी गई इंडिया-ए की टीम में जगह दी थी। हालांकि, पांड्या को इस टीम से बाहर कर दिया गया है और इसका कारण चोट है।

पांड्या को टीम में जगह फिटनेस को देखते हुए दी गई थी। बीसीसीआई ने टीम का एलान करते हुए जो बयान जारी किया था उसमें बताया था कि पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर है। अब स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या को एक नई चोट लग गई है जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।

इस खिलाड़ी को मिली जगह

रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यांश शेड्गे ने पांड्या को इंडिया-ए में रिप्लेस किया है। पुडुचेरी में शुरू हो रही यह सीरीज पांड्या के लिए काफी अहम मानी जा रही थी क्योंकि इससे उनकी फिटनेस का पता चलता। खासकर वनडे में उनकी 10 ओवर फेंकने की काबिलियत का पता चलता क्योंकि भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेलने जाना है और पांड्या को इसके लिए देखा जा रहा था। वहीं अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी होना है और इससे पहले उनकी फिटनेस पर सभी की नजरें थीं।

पांड्या ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी फिटनेस भारत के लिए बड़ी चिंता की बात रही है। पांड्या के पास इस प्रारूप में अपनी फिटनेस साबित करने के सीमित ही मौके हैं।

अनुकूल रॉय को मिली जगह

इसके अलावा टीम में एक और बदलाव हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में से वॉशिंगटन सुंदर ने नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह नमन धीर को मिली है। नमन को पहले इंडिया-ए में चुना गया था, लेकिन अब उनकी जगह झारखंड के स्पिनर अनुकूल रॉय को मौका मिला है।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर फिर लगा ग्रहण, दाहिनी पिंडली में चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं टीम इंडिया के दिग्गज, कोच गौतम गंभीर ने बताई अंदर की बात