लड़-झगड़कर लिया ओवर, बड़े बल्लेबाज के उड़ा दिए परखच्चे; मुकेश कुमार ने यूं लिखी ROI की जीत की इबारत
रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को मात देकर ईरानी कप का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस जीत के ...और पढ़ें
-1791112339767_m.webp)
मुकेश कुमार ने किया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने रविवार को ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी विजेता जम्मू-कश्मीर को 167 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टीम की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार। मुकेश ने छह विकेट लिए और जम्मू-कश्मीर को 279 रनों के लक्ष्य के सामने 111 रनों पर ही ढेर कर दिया।
मुकेश ने पहली पारी में भी दो विकेट लिए थे। यानी इस मैच में उन्होंने कुल आठ विकेट अपने नाम किए और टीम को जीत दिलाई। हालांकि, गेंदबाजी हासिल करने के लिए उन्हें लड़ाई लड़नी पड़ी।
वायरल हो रहा है वीडियो
बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर मुकेश का एक वीडियो शेयर किया है जो मैच के बाद काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह रेस्ट ऑफ इंडिया के उप-कप्तान सरफराज खान से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं और उनसे एक ओवर डालने की अपील कर रहे हैं। सरफराज उनको मना कर रहे हैं, लेकिन मुकेश जिद पर अड़ जाते हैं और सरफराज को उनकी बात माननी पड़ती है। अगले ही ओवर में मुकेश अपनी स्विंग का कमाल दिखाते हैं और जम्मू-कश्मीर के मुख्य बल्लेबाज पारस डोगरा का विकेट चटका देते हैं। मुकेश की यह गेंद टप्पा खाने के बाद हल्की सी बाहर की तरफ निकलती है और पारस बीट हो जाते हैं। पारस के आउट होने पर टीम का स्कोर 65 रनों पर तीन विकेट हो जाता है। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटते हैं।
इसके बाद तो मुकेश विकेटों की झड़ी लगा देते हैं और रणजी विजेता जम्मू-कश्मीर अपने अगले सात विकेट 46 रनों के भीतर खो देती है और मैच गंवा बैठती है।
Asked for the ball. Delivered the magic ✅ Mukesh Kumar with a peach of a delivery to dismiss J&K skipper Paras Dogra 👏👏 And look what it meant to the Rest of India players 🥳 Updates ▶️ https://t.co/imfbVIsPep #IraniCup | @mflone_ https://t.co/BBcVFKrIxc
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 278 रन बनाते हुए 41 रनों की बढ़त ले ली। रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 319 रन बनाए और रणजी चैंपियन को मजबूत टारगेट दिया जो वो हासिल नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें- Irani Cup 2026: स्मरण का शतक और मुकेश-आकाश का कहर, शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर को रौंदा
