विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Irani Cup 2026: स्मरण का शतक और मुकेश-आकाश का कहर, शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर को रौंदा

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:32 PM (IST)

स्‍मरण रविचंद्रन के शतक और अर्धशतक की बदौलत शेष भारत ने ईरानी कप 2026 में जम्मू-कश्मीर को 167 रन से शिकस्‍त दी।

स्‍मरण रविचंद्रन

स्‍मरण रविचंद्रन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। स्‍मरण रविचंद्रन के शतक और अर्धशतक की बदौलत शेष भारत ने ईरानी कप 2026 में जम्मू-कश्मीर को 167 रन से शिकस्‍त दी। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 237 रन बनाए थे।

जवाब में जम्‍मू-कश्‍मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए। शेष भारत ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए और जम्‍मू-कश्‍मीर को जीत के लिए 279 रन का टारगेट दिया। हालांकि, वर्तमान रणजी ट्रॉफी विजेता टीम मुकेश कुमार और आकाश दीप की आग उगलती गेंदबाजी के आगे 111 रन ही बना सकी।

 

 

सलामी बल्‍लेबाज शिखर मोहन (60) और स्‍मरण (6) ने शेष भारत की ओर से पहली पारी में अर्धशतक लगाया। सरफराज खान ने 45 रन की पारी खेली तो कप्‍तान ऋषभ पंत 10 रन ही बना सके। सुनील कुमार और लोन नासिर को 3-3 सफलताएं मिलीं।

कप्‍तान पारस डोगरा (75), अब्‍दुल समद (57) और लोअर ऑर्डर में लोन नासिर (64) की फिफ्टी की बदौलत जम्‍मू और कश्‍मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए। मुकेश चौधरी के खाते में 5 तो आकाश दीप की झोली में 3 विकेट आए।

 

 

शेष भारत ने रविचंद्रन स्मरण की सयंम से खेली गई 135 रन की पारी की दूसरी पारी में 319 रन बनाए। इस दौरान स्‍मरण ने 16 चौके और 5 छक्‍के लगाए। सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 55 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत शेष भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। इस बार सरफराज का खाता नहीं खुला तो वहीं कप्‍तान पंत (8) सस्‍ते में आउट हो गए। साहिल लोटरा (3/71), उमर नजीर मीर (3/92) और सुनील कुमार (3/56) गेंदबाजों में सबसे प्रभावी रहे।

दूसरी पारी में जम्‍मू और कश्‍मीर की शुरुआत तो अच्‍छी रही, लेकिन सलामी जोड़ी के आउट होते ही पूरी टीम ढह गई। कामरान इकबाल (32) और शुभम खजूरिया (36) के बीच 54 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इसके बाद अब्‍दुल समद ने 20 रनों का योगदान दिया। अन्‍य कोई बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2026: ऋषभ पंत 8 और सरफराज 0 पर आउट, रविचंद्रन स्मरण के शतक से शेष भारत मजबूत

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2026: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का श्रीनगर में गदर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने टेके घुटने