विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WCL में भारत-पाक महामुकाबला हुआ रद, PCB की 'माफी मांगो' शर्त पर भड़के आयोजक; पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:57 PM (IST)

WCL IND vs PAK Match: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स लीग में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रद ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसी वदह से अब लीग में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं देखने को मिलेगा। पाकिस्तान चैंपियंस टीम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा एनओसी नहीं दी गई, जिससे टीम को टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

लीग के दूसरे सीजन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था। इसके बाद से ही पीसीबी ने पाकिस्तान चैंपियंस को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना किया था। बांग्लादेश के खिलाफ पाक टीम का पहला मैच टेक्निकल कारणों की वजह से पोस्टपोंड कर दिया गया था। अब पाकिस्तानी टीम हिस्सा नहीं ले पाएगी।

भारतीय खिलाड़ियों से माफी चाहता था PCB

पाकिस्तान ने सोमवार को आधिकारिक रूप से लीग से अपना नाम वापस ले लिया। इसका कारण एनओसी बताया गया। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी एनओसी देने के लिए राजी था लेकिन उन्होंने कुछ शर्तें रखी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीसीबी भारतीय खिलाड़ियों से लिखित में माफी चाहता था। इसके अलावा उसने ये भी उम्मीद जताई थी कि इंडियन प्लेयर्स मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं। हालांकि, उनकी इन मांगों को WCL के ऑर्गनाइजर ने मानने से मना कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है।

पाक टीम के नाम वापस लेने के साथ ही अब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 10 अक्टूबर को खेला जाना था, जो कि अब कैंसिल हो गया है। बता दें कि दूसरे सीजन के दौरान लीग चरण के मैच को भारतीय खिलाड़ियों ने बॉयकॉट कर दिया था, जिसका कारण शाहिद अफरीदी को बताया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच भी होना था, जहां पर भारत ने एक बार फिर खेलने से मना कर दिया और पाकिस्तान को फाइनल में एंट्री मिल गई। खिताबी जंग में पाक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

टीम का आधिकारिक बयान आया सामने

WCL से नाम वापस लेने के बाद पाकिस्तान चैंपियंस टीम का आधिकारिक बयान भी सामने आया है। हालांकि, इसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के लिए एनओसी देने को पीसीबी की किसी शर्त को लेकर बात नहीं की गई है। पाकिस्तान चैंपियंस ने अपने बयान में कहा, "पाकिस्तान चैंपियंस को ये बताते हुए दुख हो रहा है कि पीसीबी के एनओसी नहीं देने की वजह से हम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हम अथॉरटी के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन जाहिर तौर पर हमें इससे निराशा हुई है।"

यह भी पढ़ें- IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चला तन्मय की फिरकी का जादू, कंगारू टीम टेस्ट मैच के पहले दिन ही हुई 'शर्मसार'

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2026-27: मानव सुथार बने राजस्थान के कप्तान, आयुष बडोनी संभालेंगे दिल्ली की कमान; दोनों टीमों ने स्क्वाड का किया एलान