Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Goswami Paris Olympics: पेरिस में प्रियंका ने कायम रखा रांची का रिकॉर्ड तो लेकर लौटेंगी पदक

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 01:32 PM (IST)

    Paris Olympics 2024 प्रियंका गोस्वामी पेरिस ओलिंपिक में दो स्पर्धा में हिस्सा लेने जा रही हैं। 20 किमी पैदल चाल के अलावा इसी वर्ष वर्ल्ड एथलेटिक्स की ओर से शुरू किए गए रेस वाक मिक्स्ड मैराथन में भी हिस्सा लेंगी। अप्रैल 2024 में अंतलया में आयोजित मैराथन रेस वाक मिक्स्ड रिले में प्रियंका ने रेस वाकर अक्षदीप सिंह के साथ हिस्सा लिया।

    Hero Image
    Priyanka Goswami Paris Olympics: पेरिस में प्रियंका से पदक की उम्मीदें

    अमित तिवारी, जागरण संवाददाता। टोक्यो ओलिंपिक में 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक विजेता ने अपनी दूरी 1.29:12 घंटे में पूरी की थी जो प्रियंका गोस्वामी के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से कम है। वर्ष 2021 में प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल को 1.28.45 घंटे में पूरा कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टोक्यो में 20 किमी का सफर 1.32:36 घंटे में पूरा करने वाली ओलिंपियन प्रियंका गोस्वामी पेरिस में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के आस-पास रहना चाहती हैं।

    इस सीजन में प्रियंका ने मार्च में चीन की प्रतियोगिता में 1.30 घंटे के भीतर रेस पूरी कर ली थी। उन्हें उम्मीद है कि पेरिस ओलिंपिक में वह अपने प्रशिक्षण सत्रों में निकल रहे समय को कायम रखने में सफल होंगी और पदक तालिका में स्थान बना सकेंगी।

    Priyanka Goswami: दो स्पर्धा, सफलता के दो अवसर

    प्रियंका गोस्वामी पेरिस ओलिंपिक में दो स्पर्धा में हिस्सा लेने जा रही हैं। 20 किमी पैदल चाल के अलावा इसी वर्ष वर्ल्ड एथलेटिक्स की ओर से शुरू किए गए रेस वाक मिक्स्ड मैराथन में भी हिस्सा लेंगी। अप्रैल 2024 में अंतलया में आयोजित मैराथन रेस वाक मिक्स्ड रिले में प्रियंका ने रेस वाकर अक्षदीप सिंह के साथ हिस्सा लिया। दोनों एथलीट्स 42.195 किमी की यह मैराथन 3.05:03 घंटे में पूरी कर 18वें स्थान पर रहे और पेरिस ओलिंपिक में इस इवेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

    प्रियंका ने मार्च 2022 में मस्कट में पहली बार आयोजित 35 किमी रेस वाक स्पर्धा में भी हिस्सा लिया था जिसमें अपनी रेस 3.13:19 घंटे में पूरी कर 20वें स्थान पर थी।

    यह भी पढ़ें: Olympics 2024: 16 साल की उम्र में Jiya Rai ने रचा इतिहास, 17 घंटे 25 मिनट तक तैरकर नाप ली 34 किलोमीटर की दूरी

    लक्ष्य पाने को हर दिन आठ-10 घंटे किया प्रयास

    टोक्यो ओलिंपिक में 17वें स्थान पर रहीं प्रियंका पेरिस ओलिंपिक के कुछ महीने पहले से अमेरिका में प्रशिक्षण कर रहीं हैं। यहां वह हर दिन आठ से 10 घंटे पैदल चाल का अभ्यास कर पेरिस के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी में जुटी रही हैं।

    मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रियंका ने खेल के आरंभ में पारिवारिक आर्थिक तंगी देखी। मेरठ में उनके कोच गौरव त्यागी ने तंगी के दौर में भी प्रेरित कर आगे बढ़ाया और उसके बाद प्रियंका अपना ही रिकार्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बनाती आगे बढ़ती रहीं।

    इसके साथ ही उन्होंने रोडवेज में कंडक्टर रहे पिता मदन पाल को उनकी नौकरी दिलाने के लिए भी लगातार प्रयासरत किए हालांकि उन्हें अब तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है।

    प्रियंका गोस्वामी की उपलब्धियां

    - 20 किसी रेस वाक के महिला वर्ग का राष्ट्रीय रिकार्ड है नाम

    - कामनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता 10 हजार मीटर वाक में रजत

    - कामनवेल्थ गेम्स में रेस वाक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट

    - एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक विजेता

    - चीनी रेस वाकिंग ग्रांड प्रिक्स 2024, 20 किमी में सातवें स्थान पर रहीं

    - तीन बार रही हैं नेशनल चैंपियन 2017, 2021 व 2023 में

    यह है प्रियंका के 20 किमी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    - 1.28:45 घंटे : इंडियन रेस वाकिंग चैंपियनशिप, रांची, फरवरी 2021

    - 1.28.45 घंटे : इंडियन रेस वाकिंग चैंपियनशिप, रांची, फरवरी 2023

    - 1.29:48 घंटे : चाइनीज रेस वाकिंग ग्रांड प्रिक्स ताइसांग, मार्च 2024

    - 1.31:36 घंटे : इंडियन रेस वाकिंग चैंपियनशिप, रांची, फरवरी 2020

    - 1:32:27 घंटे : 47वां आल जापान रेस वाकिंग इन नोमी, मार्च 2023

    - 1.32.36 घंटे : 32वां ओलिंपिक गेम्स ओडीरी पार्क, जापान, अगस्त 2021

    - 1.34.24 घंटे : एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप बैंकाक, जुलाई 2023

    Paris Olympics 2024 में Priyanka Goswami

    - एक अगस्त : 20 किमी रेस वाक : प्रियंका गोस्वामी : दोपहर 12.50 बजे

    - सात अगस्त : मैराथन रेस वाक रिले : प्रियंका गोस्वामी : सुबह 11 बजे

    प्रियंका के इवेंट में टोक्यो ओलिंपिक के परिणाम

    - स्वर्ण : एंटोनेल्ला पाल्मिसानो, इटली : 1:29.12 घंटे

    - रजत : सैंड्रा अरेनस, कोलंबिया : 1:29.37 घंटे

    - कांस्य : होंगे लिउ, चीन : 1:29.57 घंटे

    comedy show banner
    comedy show banner