विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics 2024, Shooting: मनु का तीसरे मेडल का सपना चकनाचूर, इतिहास रचने से चूकीं

Published: Sat, 03 Aug 2024 01:24 PM (GMT+05:30)

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहले ही दो मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल ...और पढ़ें

पेरिस ओलंपिक मनु के दूसरे ओलंपिक खेल थे
पेरिस ओलंपिक मनु के दूसरे ओलंपिक खेल थे

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं। पेरिस ओलंपिक-2024 में 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु से मेडल की उम्मीद थी लेकिन वह चौथे स्थान पर रहीं। अगर मनु ये मेडल जीत जाती हैं तो ये उनका इन्हीं खेलों में तीसरा मेडल होता और वह एक ही ओलंपिक में तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन जातीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 

इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और इसी इवेंट के मिक्स्ड टीम कॉम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। तीसरे मौके को वह भुना नहीं पाईं। 

यह भी पढ़ें- Olympics 2024: पहले लड़ने से किया इनकार, अब चलाया माफी का वार, जानिए कौन हैं रिंग में रोने वाली मुक्केबाज एंजेला कैरिनी

एक शॉट ने तोड़ा सपना

मनु ने इस फाइनल की शुरुआत अच्छी नहीं की थी, लेकिन उन्होंने वापसी की। मनु ने कुल 28 का स्को किया। पहले स्टेज की तीन सीरीज में मनु ने दो, चार, चार का स्कोर किया। एलिमिनेशन में उन्होंने तीन, पांच, चार, चार और दो का स्कोर किया। आठवीं सीरीज में उनकी टक्कर तीसरे स्थान के लिए हंगरी की वेरोनिका मेजर से थी। इस सीरीज में मनु एक शॉट से पीछे रह गईं और वेरोनिका तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। यहीं मनु का सफर खत्म हो गया। 

अभी भी है मौका

मनु इस समय 22 साल की ही हैं। अभी उनके पास काफी समय है। वह अगले ओलंपिक खेलों में अपने सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी। मनु ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में डेब्यू किया था लेकिन मेडल नहीं जीत सकी थीं। पेरिस में उन्होंने शानदार खेल दिखा दो मेडल जीते। अगले ओलंपिक खेलों मे मनु से बेहतर की उम्मीद होगी। इन खेलों के बाद वह भारत के उन खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गई हैं जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। मनु से पहले पहलवान सुशील कुमार (2008, 2012), बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (2016, 2020) ने दो ओलंपिक मेडल जीते थे। 

यह भी पढ़ें- Olympics 2024: Lakshya Sen का ऐतिहासिक मैच, ओलंपिक चैंपियन के सामने पेश करेंगे चुनौती, जानिए कब, कैसे और कहां देखें मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।