विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics 2024: पहले लड़ने से किया इनकार, अब चलाया माफी का वार, जानिए कौन हैं रिंग में रोने वाली मुक्केबाज एंजेला कैरिनी

Published: Sat, 03 Aug 2024 01:01 PM (GMT+05:30)

पेरिस ओलंपिक-2024 में उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब इटली की मुक्केबाज एंजेला कैरिनी ने इमान खलीफ के ...और पढ़ें

इटली की मुक्केबाज ने अब मांगी माफी
इटली की मुक्केबाज ने अब मांगी माफी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 में मुक्केबाजी में अभी तक का सबसे बड़ा विवाद सामने आया था। गुरुवार को हुए महिलाओं के मैच में एंजेला कैरिनी ने बीच में ही मैच छोड़ दिया था। अब इस खिलाड़ी ने अपने किए पर माफी मांगी है और कहा कि उन्हें नियमों का सम्मान करना चाहिए था।

उनका सामना अल्जीरिया की इमन खलीफ से था। खलीफ वो खिलाड़ी हैं जिन्हें पिछले साल इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से रोक दिया था। इसका कारण उनका जेंडर टेस्ट था जिसमें वह फेल हो गईं थीं। इमान में क्रोमोजम्स पुरुषों जैसे हैं। वहीं उनमें मेल हार्मोन का स्तर काफी ज्यादा है। इन्हीं कारणों से उनको बायोलॉजिकल पुरुष कहा जा रहा है। वह हालांकि खुद को महिला बताती हैं।

कैरिनी ने किया इनकार

कैरिनी का जब इमान से मुकाबला हुआ तो दो पंच के बाद महज 46 सेकेंड में उन्होंने लड़ने से मना कर दिया। वह रिंग से रोते हुए बाहर गईं। लेकिन अब उन्होंने माफी मांगी है। इटली के अखबार गाजेटो डेलो स्पोर्ट ने कैरिनी के हवाले से लिखा, " मैं अपने विरोधी से माफी मांगना चाहती हूं। अगर आईओसी ने कहा है कि वह लड़ सकती हैं तो फिर मुझे इस फैसले का सम्मान करना चाहिए था। मैं अपनी विरोधी से भी माफी मांगना चाहती हूं। मैं बाकी सभी से माफी मांगना चाहती हूं। मैं गुस्से में थी क्योंकि मेरे ओलंपिक्स बेकर हो गए थे।"

कौन है कैरिनी?

25 साल की कैरिनी महिलाओं की 66 किलोग्राम भारवर्ग प्रतिस्पर्धा में खेलती हैं। उन्होंने 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में यूरोप चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वह यूरोपियन यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। उनको टाइगर नाम से भी जाना जाता है। मुक्केबाजी से पहले कैरिनी निशानेबाज थीं। अपने भाई को देखते हुए उन्होंने मुक्केबाजी की तरफ रुख किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।