Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत आते ही ध्यानचंद की मू्र्ति के सामने नतमस्तक हुई भारतीय हॉकी टीम, जादूगर को किया सलाम

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 04:15 PM (IST)

    भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के बाद पेरिस में भी शानदार खेल दिखाया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 52 साल बाद एक अनूठा काम ...और पढ़ें

    Hero Image
    पेरिस ओलंपिक-2024 में ब्रॉन्ज जीतकर भारतीय हॉकी टीम लौटी स्वदेश

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक-2024 में कमाल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली इस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया है। भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक खेलों में लगातार दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में चार दशक बाद ब्रॉन्ज जीता था और इस बार उस प्रदर्शन को जारी रखा है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया भारत लौट आई है और आते ही उसने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की मूर्ति के सामने सजदा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने इससे पहले साल 1968 और 1972 में लगातार दो ब्रॉन्ज मेडल मैच जीते थे। इसके बाद इस बार टीम ने इस कारानामे को दोहराया है। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से मात दे मेडल पर कब्जा किया था।

    यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat: विनेश फोगाट मामले में सुनवाई पूरी, सकारात्मक परिणाम की आशा; तीन घंटे तक हुई बहस

    नेशनल स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया

    टीम इंडिया पेरिस में झंड़ा लहराने के बाद आज यानी 10 अगस्त को भारत लौट आई है। स्वदेश आते ही ये टीम राष्ट्रीय राजधानी स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम गई जहां हॉकी के जादूगर की मू्र्ति लगी है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एक-एक कर उनकी मू्र्ति पर फूल चढ़ाए और सजदा किया। फिर मेडल के साथ फोटो खिंचवाए।

    कुल 13वां मेडल किया नाम

    भारत का ओलंपिक में हॉकी टीम द्वारा जीता गया ये 13वां मेडल है। भारत ने इससे पहले ओलंपिक में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज जीते थे। भारत ने हॉकी में अपना आखिरी गोल्ड मेडल 1980 में जीता था। इसके बाद टीम इंडिया 2020 तक हॉकी में कभी भी मेडल नहीं जीत सकी थी। इस सूखे को टीम ने जापान की राजधानी टोक्यो में खत्म किया था।

    यह भी पढ़ें- Aman Sehrawat Olympics: कौन हैं अमन सेहरावत, बचपन में ही उठा माता-पिता का साया; दादा ने पाला