Khel Ratna Award: ग्रेटर नोएडा के पैरा एथलीट प्रवीण खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित, पेरिस में जीता है गोल्ड मेडल
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान किया। मनु भाकर डी गुकेश हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को जहां खेल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यान चंद के लिए नामित किया गया। प्रवीण कुमार ने पिछले वर्ष पैरालंपिक में ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह जेवर स्थित गोविंदगढ़ गांव के मूल निवासी हैं। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित करेंगी। इस जानकारी के बाद गोविंदगढ़ गांव में उनके निवास पर बधाई देने वालों की सिलसिला शुरू हो गया है।
प्रवीण ने दिल्ली में कोच डॉ. सत्यपाल सिंह से ऊंची कूद का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आज भी डॉ. सत्यपाल उनके कोच हैं। प्रवीण ने 12वीं तक की पढ़ाई जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल से की है। स्कूल के दिनों में उनकी प्रतिभा को पिता ने पहचान लिया था, जिसके बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए दिल्ली भेज दिया। पिछले वर्ष सितंबर में पेरिस पैरालंपिक में पुरुष ऊंची कूद टी64 में एशियाई रिकार्ड तोड़कर प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था।
पीएम मोदी ने दी थी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई भी दी थी। अमरपाल सिंह और माता निदोश देवी ने अवार्ड के लिए नामित होने पर खुशी जाहिर की है। माता-पिता ने कहा कि दोनों को पूरा विश्वास था कि प्रवीण को अवार्ड मिलेगा। प्रवीण पेरिस पैरालिंपिक के आयोजन से करीब चार महीने पहले चोटिल हो गए थे। डेढ़ महीने जमकर अभ्यास किया और स्वर्णिम कूद लगाई। वर्ष 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में कोरोना संक्रमण से ठीक होकर रजत पदक जीता था। वर्ष 2023 में चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
17 जनवरी को किया जाएगा सम्मानित
बता दें कि खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान किया। पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। वहीं, एथलीट्स को अर्जून पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।