विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Para Asian Games: रिंकू हुड्डा ने जैवलिन थ्रो में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, अजीत सिंह ने बदला पदक का रंग

Published: Mon, 19 Oct 2026 07:12 PM (IST)

पैरा एशियाई खेलों के पहले दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीते। इसमें रिंकू हुड्डा ...और पढ़ें

रिंकू हुड्डा

रिंकू हुड्डा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में पैरा एशियाई खेलों की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 मेडल जीते। इसकी कड़ी में भारत के पैरा भाला फेंक खिलाड़ी रिंकू हुड्डा ने कमाल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके अलावा भारत के ही अजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

रिंकू ने इससे पहले पैरा एशियाई खेलों 2022 में भी सिल्वर मेडल जीता था और अब उन्होंने अपने पदक का रंग बदलते हुए गोल्ड कर लिया है। पिछले एशियाई खेलों में अजीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था लेकिन इस बार उन्होंने भी अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और सिल्वर मेडल जीता है।

रिंकू हुड्डा ने जीता स्वर्ण पदक

रिंकू ने एफ46 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 65.11 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अजीत सिंह भी उनसे अधिक पीछे नहीं रहे और उन्होंने 65.02 मीटर का थ्रो किया, जिससे उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया के साक्त्योनो रहे, जिन्होंने 55.30 मीटर का थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

रिंकू ने इससे पहले 2022 में बेहतर थ्रो किया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें गोल्ड मेडल नहीं मिला था। उस दौरान भारत के ही सुंदर सिंह गुर्जर ने सोने पर कब्जा जमाया था। पोडियम पर भारतीय एथलीट ही दिखे थे, जहां रिंकू 67.08 मीटर के साथ सिल्वर और अजीत ने 63.52 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत ने जीते कुल चार गोल्ड

भारत ने पैरा एशियाई खेलों के पहले दिन कुल गोल्ड मेडल अपने नाम किए। भारत की मोना अग्रवाल ने 10 मीटर की एयर राइफल में गोल्ड मेडल जीता। उनके अलावा सौम्या कुमार ने 1500 मीटर की रेस में सोने पर कब्जा जमाकर भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। लॉन्ग जंप में निषाद कुमार ने कमाल किया और दिन का पहला गोल्ड मेडल भारत को दिलाया। उन्होंने मेंस टी47 इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: कौन हैं गोल्ड मेडल जीतने वाली मोना अग्रवाल? एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में भी दिखा चुकी हैं कमाल

यह भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: पैरा निशानेबाजी में भारत को मिली दोहरी सफलता, मोना ने जीता सोना तो अवनि को मिला सिल्वर