विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी का करियर बनाने के लिए छोड़ दी 50 लाख की नौकरी, फिर कायम की नई मिसाल, शतरंज की दुनिया की असली रानी है ये महिला

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:12 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Oct 2026 10:49 AM (GMT+05:30)

निधि भसीन रोहिल्ला ने अपनी बेटी शिविका के शतरंज करियर को संवारने के लिए 50 लाख की नौकरी छोड़ दी। ...और पढ़ें

निधि भसीन ने कायम की मिसाल

निधि भसीन ने कायम की मिसाल

HighLights

  1. निधि ने बेटी के लिए 50 लाख की नौकरी छोड़ी

  2. 'चेस कॉफी कनेक्ट' से शतरंज को बढ़ावा दिया

  3. शिविका अब महिला इंटरनेशनल मास्टर हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मां-बाप के लिए अपने बच्चों का करियर काफी मायने रखता है। कुछ ऐसा ही निधि भसीन रोहिल्ला के लिए था। उनकी बड़ी बेटी शिविका को शतरंज का शौक था जो आगे बढ़ रहा था और इसी ने फिर निधि के जीवन को ऐसे मोड़ा कि उन्हें अपनी 50 लाख रुपये प्रति वर्ष की नौकरी छोड़नी पड़ी, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो आज मिसाल है।

शिविका 2013 में जब साढ़े छह साल की थीं तब उन्होंने शतरंज खेलना शुरू किया। कुछ ही दिनों में वह दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहीं। तब निधि को लगा कि जब उनकी बेटी में प्रतिभा है तो उसे निखारा जाए, लेकिन आगे जो होने वाला था उसके बारे में उन्होंने सोचा नहीं था।

छोड़ना पड़ा करियर

निधि के पास डेंटिस्ट की डिग्री है और उन्होंने शीर्ष कॉरपोरेट कंपनियों में सेल्स में करियर बनाया। उनके पति दिल्ली के एम्स अस्पताल में डॉक्टर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए निधि ने कहा कि, "हमें लगा कि छह महीने के भीतर उसने काफी कुछ हासिल किया है और इसके बाद हमने उसके शतरंज करियर पर ज्यादा फोकस करने के बारे में सोचा।"

निधि ने बताया कि इस दौरान उन्हें काफी परेशानियां आईं क्योंकि शिविका के साथ लगातार सफर करना उनके बस का नहीं था। नौकरी के साथ यह कर पाना काफी मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा दिल्ली में शतरंज की कोई ज्यादा बड़ी एकेडमी भी नहीं थीं और बार-बार साउथ जाना जहां शतरंज का किला है, वो काफी मुश्किल भी था और महंगा भी। शुरुआत में निधि की मां शिविका के साथ जाती थीं, लेकिन फिर निधि ने बड़ा फैसला किया।

उन्होंने बताया, "उस समय मुझे अपने करियर और शिविका के करियर के बीच में से किसी एक को चुनना था। जाहिर सी बात है कि अगर बच्चे को टूर्नामेंट के लिए बाहर जाना है तो एक पेरैंट को उसके साथ में होना चाहिए। तब मैंने फैसला किया कि अपने करियर को दांव पर लगा दूंगी।"

समस्या अभी भी कायम थी

हालांकि, समस्या का अंत नहीं हुआ था। एक नई समस्या ने जन्म ले लिया था। निधि ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी और पति की नौकरी के भरोसे ही घर चल रहा था। उनकी बचत भी खत्म हो रही थी। इस दौरन निधि ने महसूस किया कि शिविका को वो कोचिंग, वो कॉम्पटीशन नहीं मिल रहा है जिसकी उसे जरूरत थी। उन्होंने एक सेशन के हजारों रुपये खत्म किए। पैसे देकर शिविका के साथ खेलने वाले लोग इकट्ठा किए, लेकिन वो स्तर नहीं मिला शिविका को करियर में आगे ले जाने के लिए चाहिए था।

तभी निधि के मन में एक कैफे का ख्याल आया जहां बच्चे आकर खेल सकें। उन्होंने बताया, "हम खिलाड़ियों के लिए कैफे में मिलने और खेलने का मौका बनाना चाहते थे। तभी एसआर चेस एकेडमी के 'चेस कॉफी कनेक्ट' का आइडिया आया। इसके पीछे मकसद एसआरसीए एकेडमी का शिविका के साथ काम कर रहे कोचेस के साथ एकेडमी बनाने का था। जहां निधि शिविका की कोचिंग की फीस दे रही थीं उन्होंने उसी जगह को बाकी बच्चों के लिए खोला।

'चेस कॉफी कनेक्ट' नाम से एक सर्किट शुरू किया जहां बच्चों से लेकर सीनियर सिटिजंस तक आकर आराम से अपना शतरंज खेलने का शौक पूरा कर सकते थे। निधि ने लोगों और बच्चों की जरूरत को समझा और फिर उस हिसाब से कैफे बनाया।

करती हैं मदद

निधि ये सिर्फ पैसे के लिए नहीं करती हैं। वह सीनियर सिटिजंस को डिस्काउंट भी देती हैं और अगर कोई बच्चा फीस नहीं दे सकता तो फ्री में खेल सकता है। उन्होंने बताया, "चेस कॉफी कनेक्ट में सीनियर सिटिजन भी आते हैं जिन्होंने हमें बताया कि वह स्कूल में शतरंज खेलना चाहते थे, लेकिन खेल नहीं पाए।"

समस्या अभी भी कम नहीं है। निधि स्पॉन्सरशिप की कमी से जूझ रही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी यह चैन लगातार फैल रही है। आठ राज्यों में उनकी यह चैन है जो हर महीने 40 से ज्यादा इवेंट कराती है। उन्होंने 16 लोगों को नौकरी पर रखा है जबकि 100 वॉलेंटियर्स उनके साथ हैं।

शिविका अब विमन इंटरनेशनल मास्टर्स हैं और लंदन में एयरोस्पेस की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने खेलना बंद नहीं किया है और हाल ही में वहां टूर्नामेंट जीता है।

यह भी पढ़ें- शतरंज ओलंपियाड में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीसरी बार जीता गैप्रींदाश्विली कप; PM मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण के दो खिलाड़ियों का जलवा, मिली अंतरराष्ट्रीय रैपिड शतरंज रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।