Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Sports Day: मेजर ध्यानचंद को खेल समुदाय के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, तेंदुलकर बोले- खेलने की आदत बनाएं

    By TaniskEdited By:
    Updated: Sun, 29 Aug 2021 01:59 PM (IST)

    राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को लोगों से खेलने की आदत बनाने का आग्रह किया। भारत में हर साल 29 अगस्त को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

    Hero Image
    हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद। (फोटो- एएनआइ)

    नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को लोगों से खेलने की आदत बनाने का आग्रह किया और कहा कि खेल 'चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों' में आशा और खुशी लाता है। भारत में हर साल 29 अगस्त को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेंदुलकर ने ट्वीट करके कहा, 'खेल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आशा और खुशी लाता है। इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलने की आदत बनाएं। खुद को और अपने आसपास के लोगों को खुश रखें।' ध्यानचंद हाकी के महान खिलाड़ी थे, जिन्हें हाकी का जादूगर कहा जाता था। वह 1928, 1932 और 1936 के ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम का हिस्सा थे। इस अवसर पर तेंदुलकर के अलावा खेल समुदाय के लोगों ने इस अवसर पर संदेश दिया। 

    भारतीय पुरुष हाकी का कप्तान मनप्रीत सिंह ने ट्वीट किया, ' राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह संदेश देता है कि खेलों से मित्रता और टीम भावना का विकास होता है! भारतीय हाकी के विकास में मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को हम भी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।'

    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्वीट करके कहा, ' राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी को शत शत नमन। आज हमारा देश हर खेल में शानदार खिलाड़ी पैदा कर रहा है और मुझे उम्मीद है कि हर गुजरते साल के साथ  खेलने वालों की संख्या बढ़ती रहेगी!'

    भारतीय हाकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ध्यानचंद को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ' एक सपने के लिए जुनून, कड़ी मेहनत करने की इच्छा और एक विजन चैंपियन बनाता है। भारतीय हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर  याद करते हुए, आप सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

    केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, 'मैं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने सभी खिलाड़ियों, कोचों और खेल के लिए अपना जीवन समर्पित करने वालों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर, आइए हम भारत को खेलों का महाशक्ति बनाने का लक्ष्य और संकल्प लें!'

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, 'हाकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह देश के लाखों खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी को शुभकामनाएं!' 

    नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है। इस महीने की शुरुआत में खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था। इस पुरस्कार का नाम पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। मेजर ध्यानचंद को कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है, जिसमें 1956 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण शामिल है। उन्होंने 22 वर्षों की करियर में 400 से अधिक गोल किए।