विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

19 साल बाद फिर से रिंग में वापसी करने उतरेंगे Mike Tyson, यूट्यूबर पर करेंगे मुक्‍के की बरसात

Published: Tue, 20 Aug 2024 01:03 PM (IST)

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मुक्‍केबाज माइक टायसन 19 साल के बाद रिंग में वापसी को तैयार हैं। माइक टायसन इस ...और पढ़ें

माइक टायसन और जैक पॉल की फाइट 15 नवंबर को होगी
माइक टायसन और जैक पॉल की फाइट 15 नवंबर को होगी

HighLights

  1. माइक टायसन 19 साल बाद रिंग में वापसी को तैयार
  2. माइक टायसन 15 नवंबर को जैक पॉल से भिड़ेंगे
  3. माइक टायसन ने इस मैच की तैयारी शुरू कर दी है

एपी, न्‍यूयॉर्क। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन 19 वर्ष बाद फिर से रिंग में उतरने को तैयार हैं। 2005 में मुक्केबाजी से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले टायसन यूट्यूबर जैक पॉल के विरुद्ध स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें अपनी वापसी को स्थगित करना पड़ा था, लेकिन यह मुक्केबाज फिर से दस्ताने पहनकर रिंग में उतरने को तैयार है।

जब एक प्रेस कान्फ्रेंस में टायसन से पूछा गया कि वह जैक पॉल से मुकाबला क्यों करना चाहते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि क्योंकि मैं ऐसा कर सकता हूं। क्या मेरे अलावा कोई और है जो ऐसा कर सकता है? इस मुकाबले को मेरे अलावा और कौन लड़ेगा? जवाब सुनते ही प्रशंसकों ने टायसन के समर्थन में नारे लगाए जबकि पॉल की हूटिंग करने लगे।

टायसन और पॉल के बीच यह मुकाबला पहले 20 जुलाई को होना था, लेकिन टायसन को अल्सर की समस्या होने के कारण इसे टालना पड़ गया था। अब यह मुकाबला 15 नवंबर को टेक्सास के आर्लिंगटन स्टेडियम में होगा। टायसन ने बताया कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: महान बॉक्‍सर Mike Tyson 57 की उम्र में रिंग में वापसी को तैयार, मशहूर यूट्यूबर से करेंगे दो-दो हाथ, जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्‍स

यह भी पढ़ें: Mike Tyson का Jake Paul से मुकाबला स्थागित, दिग्गज बॉक्सर के खराब स्वास्थ्य के चलते लिया गया फैसला