ISSF World Championships: भारत के ओलिंपिक कोटे का इंतजार बढ़ा, मनु भाकर और सुरूचि ने किया निराश
मनु भाकर और सुरुचि इंदर सिंह ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में ...और पढ़ें

मनु भाकर और सुरुचि इंदर सिंह
HighLights
मनु और सुरुचि ने फाइनल में किया निराशाजनक प्रदर्शन
भारत के व्यक्तिगत पदक और ओलिंपिक कोटा का बढ़ा इंतजार
मनु भाकर पांचवें जबकि सुरुचि इंदर सिंह छठे स्थान पर रहीं
प्रेट्र, दोहा। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर और सुरुचि इंदर सिंह गुरुवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। दोनों खिलाड़ी 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल करने में भी नाकाम रहीं।
पेरिस ओलिंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु 179.9 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि एशियाई खेलों की मिक्स्ड टीम स्पर्धा की स्वर्ण पदक विजेता सुरुचि ने 158.3 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विश्व चैंपियनशिप में भारत का व्यक्तिगत पदक और ओलिंपिक कोटा का इंतजार जारी रहा।
चीन का दबदबा
चीन ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में दबदबा बनाते हुए दोनों शीर्ष स्थान हासिल किए। जियांग रानशिन ने 242.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन याओ कियानशुन ने 242.1 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। हंगरी की वेरोनिका मेजर ने 222.1 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
तीनों पदक विजेताओं ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए कोटा स्थान भी हासिल किए जबकि भारतीय निशानेबाजों को निराशा हाथ लगी। मनु फाइनल में निरंतरता बनाए रखने के लिए जूझती दिखीं। उनके स्कोर 8.8 से 10.7 अंक के बीच रहे। वह 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: मनु भाकर ने किया निराश, लेकिन ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर
टीम स्पर्धा का रजत
सुरुचि को भी आठ और नौ अंक वाले शॉट का खामियाजा भुगतना पड़ा। वह 16वें शाट के बाद फाइनल से बाहर हो गईं। इससे पहले मनु, सुरुचि और संयम ने टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। यह चैंपियनशिप लास एंजिलिस ओलिंपिक व्यक्तिगत स्पर्धा का कोटा हासिल करने के लिए पहली बड़ी स्पर्धा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।