Asian Games 2026: मनु भाकर ने किया निराश, लेकिन ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर
एशियन गेम्स 2026 में मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं, जिससे भारत को ...और पढ़ें
-1790576374948_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। निशानेबाजी में भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें मनु भाकर से थीं, लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने आइची-नागोया एशियन गेम्स-2026 में निराश किया है। मनु सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मेडल की दावेदार के रूप में उतरी थीं, लेकिन वह फाइनल में भी नहीं जा सकीं। उनकी कमी को ईशा सिंह ने पूरा किया और रोमांचक शूट-ऑफ में सिल्वर मेडल पर निशाना साधा।
इस स्पर्धा में भारत की एक और निशानेबाज राही सरनोबत भी थीं, लेकिन वह भी फाइनल का टिकट नहीं कटा सकीं। क्वालिफिकेशन में ईशा सिंह 8वें स्थान पर रहीं जबकि मनु और राही सरनोबत क्रमशः 11वें और 30वें स्थान पर रहीं।
शूट-ऑफ में जीता मेडल
फाइनल में ईशा सिंह ने कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने पहले तो टॉप-3 में जगह बनाते हुए मेडल पक्का किया और फिर जो निशाने लगाए उसने उन्हें गोल्ड मेडल की रेस में ला खड़ा किया। यहां शूट-ऑफ हुआ और ईशा को चीन की झाओ शियाओ से कड़े मुकाबले में 2-3 से हार मिली जिससे उनके हिस्से सिल्वर मेडल आया। ईशा और शियाओ ने 38 अंकों का समान स्कोर हासिल किया और इसके बाद शूट-ऑफ की नौबत आई।
ईशा ने शानदार शुरुआत की और ओपनिंग सीरीज के सभी पांचों टारगेट सही लगाते हुए शुरुआती बढ़त ले ली। दूसरी सीरीज में उन्होंने चार निशाने एकदम सटीक लगाए। तीसरी सीरीज में वह पीछे हो गईं और शियाओ आगे निकल गईं। उनके 13 अंक थे। ईशा ने अगली सीरीज में चार दमदार निशाने लगाते हुए बढ़त हासिल कर ली। शियाओ के यहां 16 अंक थे तो ईशा के 20 अंक। 25 निशानों के बाद दोनों ही खिलाड़ी 20 अंकों के समान स्कोर पर थीं। बाद में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली किम भी बराबरी पर आ गईं।
शियाओ ने मारी बाजी
अगली सीरीज में ईशा तीसरे स्थान पर खिसक गईं। शियाओ और किम 32 अंकों के साथ बराबरी पर थीं। 40 शॉट के बाद ईशा के 31 अंक थे। ईशा और किम में फिर शूट-ऑफ हुआ जिसमें ईशा ने बाजी मारी और किम को ब्रॉन्ज मेडल मिला। ईशा को गोल्ड मेडल के लिए शियाओ का सामना करना था। यहां शियाओ ने काफी करीबी अंतर से गोल्ड अपने नाम किया।
