विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनीषा भानवाला ने लिखा नया इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली बनीं भारत की पहली महिला पहलवान

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:34 PM (IST)

मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अमेरिका की एबीगेल नेटे को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है।

मनीषा भानवाला

मनीषा भानवाला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मनीषा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। वो इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी हैं।

मनीषा ने 59 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में अमेरिका की एबीगेल नेटे को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मनीषा इसी के साथ सुशील कुमार के बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय पहलवान बनी हैं।

सुशील ने साल 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया था। वहीं अब इस खास सूची में मनीषा का नाम भी जुड़ गया है।

मनीषा ने मुकाबले में की जबरदस्त वापसी

मनीषा के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। वो मैच में 0-6 से पिछड़ रहीं थीं। ऐसा लग रहा था कि भारत के हाथ से एक बार फिर गोल्ड जीतने का मौका चूक जाएगा। मगर मनीषा ने आखिरी तक हार नहीं मानी।

मनीषा ने जबरदस्त वापसी करते हुए 8-6 से मुकाबला और सोना दोनों अपने नाम कर इतिहास रच दिया। मनीषा से पहले भारत की दो महिला पहलवान टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल मैच तक पहुंची थी। हालांकि, उन्हें हारकर सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।

नीलम सरोही (50 किग्रा) और काजल धचोक (76 किग्रो) के पास गुरुवार को सोना जीत इतिहास रचने का सुनहरा मौका था। मगर दोनों ही पहलवान अपना-अपना मैच हार गईं और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

2013 में मनीषा ने शुरू की थी पहलवानी

मनीषा ने पहलवानी साल 2013 में शुरू की थी, जब उनके पिता ने वजन कम करने के लिए उन्हें अखाड़े में भेज दिया था। इसके बाद मनीषा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मनीषा ने 2016 में कैडेट वर्ल्ड चैंपियन और साउथ एशियन गेम्स में 60 किग्रो कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद 2018 के वर्ल्ड मिलिटरी गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण अपने नाम किया।

मनीषा ने 2022, 2023 और 2024, लगातार तीन साल एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद 2025 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया।

मनीषा इससे पहले नेशनल गेम्स में भी 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकीं थी। अब उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर एक नई उपलब्धि अपने साथ जोड़ ली है। भारतीय फैंस को उनसे आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें- 45 नहीं थी रोहित शर्मा की पहली पसंद, फिर मम्मी ने जर्सी का नंबर चुनने में कैसे की मदद? हिटमैन ने सुनाई दिलचस्प कहानी

यह भी पढ़ें- देवदत्‍त पडिक्‍कल और मोहम्‍मद सिराज बढ़ाएंगे न्‍यूजीलैंड का खतरा, भारत ए अब जीत से कम कुछ नहीं चाहेगा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।