लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत का शानदार प्रदर्शन जारी, कुमामोतो मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत का दमदार प्रदर्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, कुमामोतो (जापान)। भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल करके पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
श्रीकांत ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी कोदाई नाराओका को 21-15, 11-21, 21-18 से हराकर उलटफेर किया। अब उनका मुकाबला जापान के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज कोकी वातानाबे से होगा।
लक्ष्य ने सीधे सेट में हासिल की जीत
जर्मनी में हाइलो ओपन जीतने वाले आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीन के डोंग तियान याओ को 21-8, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला जापान के युशी तनाका से होगा।
विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज लक्ष्य वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं और चीन में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें शीर्ष आठ में जगह बनानी होगी।