विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PV Sindhu बनीं एथलीट आयोग की अध्यक्ष, हॉकी टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह बने उपाध्यक्ष

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:18 AM (IST)

पीवी सिंधू और हरमनप्रीत सिंह को शुक्रवार को भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग का क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पीवी सिंधू और हरमनप्रीत सिंह

पीवी सिंधू और हरमनप्रीत सिंह

HighLights

  1. पीवी सिंधू और हरमनप्रीत सिंह बने अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष

  2. सिंधू-हरमनप्रीत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया

  3. मीराबाई चानू और साजन प्रकाश आईओ की आम सभा में खिलाड़ियों के प्रतिनिधि होंगे

प्रेट्र, नई दिल्ली। दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को शुक्रवार को भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के एथलीट आयोग का क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू और तैराक साजन प्रकाश को आईओए की आम सभा में खिलाड़ियों का प्रतिनिधि चुना गया।

सिंधू और हरमनप्रीत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। इसलिए चुनाव अधिकारी संजय के श्रीवास्तव ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। हरमनप्रीत भी दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता हैं।

सिंधू और हरमनप्रीत दोनों ही पांच दिसंबर को राष्ट्रीय ओलिंपिक निकाय के चुनावों के बाद गठित होने वाली आईओए की कार्यकारी परिषद के सदस्य बन जाएंगे। चानू और साजन भी आईओए की आम सभा में खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों की दो सीटों के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। वे पांच दिसंबर को होने वाले आईओए चुनावों में मतदान करने के पात्र हो गए हैं।

निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण शनिवार को होने वाली आईओए आम सभा में आईओए एथलीट आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ खिलाड़ियों के दो प्रतिनिधियों के चुनाव नहीं होंगे।

चुनाव अधिकारी श्रीवास्तव इस संदर्भ में केवल औपचारिक अधिसूचना जारी करेंगे। इन चारों खिलाड़ियों का कार्यकाल चार साल (2026-2030) का होगा।

यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, CM मान बोले- 2030 हॉकी विश्व कप की मेजबानी को तैयार पंजाब

यह भी पढ़ें- हाइलो ओपन चैंपियन बनने के बाद पीवी सिंधू का बड़ा खुलासा, बताया खिताब जीतने का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।