लक्ष्य सेन ने भारतीय बैडमिंटन की दुनिया में लिखा नया इतिहास, कुमामोतो मास्टर्स के फाइनल में पहुंचकर हासिल की खास उपलब्धि
लक्ष्य सेन ने कुमामोतो मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वो इस टूर्नामेंट के अंतिम दो में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
-1794654016016_m.webp)
लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे (फोटो- BAI Media)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य ने इसी के साथ नया इतिहास भी लिख दिया है। वो इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
लक्ष्य ने फाइनल में इंडोनेशिया के आल्वी फरहान को तीन सेटों के मुकाबले में 21-12, 15-21, 21-11 से हरा दिया। 70 मिनट तक चले इस मैच में दूसरे सेट में मिला हार को हटा दें तो, लक्ष्य ने विश्व नंबर-10 को आसानी से मात दे दी।
फरहान पर लक्ष्य की पहली जीत
इंटरनेशनल मैच में लक्ष्य की ये फरहान पर पहली जीत है। इससे पहले हुए दोनों मुकाबलों में फरहान ने लक्ष्य को हराया था। लक्ष्य का ये बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सीरीज के इस सीजन का तीसरा फाइनल है।
लक्ष्य अब महिला एकल के फाइनल में थाइलैंड के कुनलावुट वितिदसार्न और जापान के कोकी वातानाबे के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।
जीतने के बाद क्या बोले लक्ष्य
लक्ष्य ने फाइनल के बाद बताया कि वो अपने खेल से खुश हैं और कल होने वाले कड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लक्ष्य का मानना है कि शुरूआती लीड ने उनके लिए मुकाबला आसान कर दिया।
लक्ष्य ने कहा, 'यहां खेलकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पिछली बार से अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कर रहा था और जिस तरह मैंने खेला, मैं उससे खुश हूं और अब रिकवर करके कल कड़े मुकाबले के लिए तैयार होना है।'
लक्ष्य ने आगे कहा, 'यह बहुत जरूरी था कि मैं तीसरे सेट में शुरूआत से ही लीड बनाए रखूं और जब 11-6 था तो जगह साइड बदलने के बाद अगले तीन प्वाइंट बहुत जरूरी थे।'
लक्ष्य ने हाल ही में हाइलो ओपन का खिताब जीता था। अब उनसे एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
यह भी पढ़ें- PV Sindhu बनीं एथलीट आयोग की अध्यक्ष, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह बने उपाध्यक्ष
यह भी पढ़ें- तन्वी पत्री ने रचा इतिहास, यूथ ओलिंपिक में रजत जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।