विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में गरजा लक्ष्य सेन का रैकेट, चीनी ताइपे यू जेन को लगातार दूसरी बार चटाई धूल; डबल्स में टूटी भारत की उम्मीदें

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:52 PM (IST)

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 के पुरुष सिंगल्स में चीनी ताइपे के ची यू जेन को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

लक्ष्य सेन

लक्ष्य सेन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, कुमामोतो (जापान)। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बुधवार को चीनी ताइपे के ची यू जेन को सीधे गेम में हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला 21-19, 21-18 से अपने नाम किया। जर्मनी में हायलो ओपन का खिताब जीतने के बाद लक्ष्य का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। हालांकि, डबल्स मुकाबलों में भारत को निराशा का सामना करना पड़ा।

डबल्स में भारत को मिली निराशा

भारत के ध्रुव रावत और के. मनीषा को चीनी ताइपे की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चान के विरुद्ध 21-16, 14-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, हरिहरन अमसाकरुणन और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी जियांग झेन बांग और वेई या शिन से 7-21, 9-21 से हार गई।

लक्ष्य ने पहले ही ले लिया था बदला

2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को पिछले साल मलेशिया ओपन में ची यू जेन के विरुद्ध हार मिली थी। हालांकि उसी साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में उन्होंने इस हार का बदला ले लिया था। बुधवार को भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबले में हर अंक के लिए संघर्ष हुआ।

यह भी पढ़ें- PV Sindhu बनीं एथलीट आयोग की अध्यक्ष, हॉकी टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह बने उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें- तन्वी पत्री ने रचा इतिहास, यूथ ओलिंपिक में रजत जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।