Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Koneru Humpy दूसरी बार बनीं वर्ल्ड रेपिड चेस चैंपियन, न्यूयॉर्क में इंडोनेशिया की खिलाड़ी को हराया

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 08:02 AM (IST)

    Koneru Humpy World Chess Champion साल 2024 के खत्म होने से पहले भारत को चेस में एक और बड़ी कामयाबी मिल गई है। रविवार को 37 साल की कोनेरू हम्पी ने FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीत लिया हैं। उन्होंने 11वें राउंड में इरीन सुकंदर को हराकर यह टाइटल अपने नाम किया। कोनेरू ने दूसरी बार ये वर्ल्ड रैपिड खिताब अपने नाम किया।

    Hero Image
    Koneru Humpy दूसरी बार बनीं वर्ल्ड रेपिड चेस चैंपियन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Koneru Humpy World Chess Champion: साल 2024 के खत्म होने से पहले भारत को चेस में एक और बड़ी कामयाबी मिल गई है। रविवार को 37 साल की कोनेरू हम्पी ने FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीत लिया हैं। उन्होंने 11वें राउंड में इरीन सुकंदर को हराकर यह टाइटल अपने नाम किया। कोनेरू ने दूसरी बार ये वर्ल्ड रैपिड खिताब अपने नाम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले साल 2019 में मॉस्को में उन्होंने ये टाइटल जीता था। फिर 2024 में ये खिताब जीतने के साथ ही हम्पी ने चाइना की जू वेनजुन(Ju Wenjun) के क्लब में एंट्री की, जिन्होंने एक फॉर्मेट में एक से ज्यादा बार खिताब जीता। हंपी की जीत इस वर्ष भारत की उल्लेखनीय शतरंज उपलब्धियों में शामिल हो गई है, इससे पहले सिंगापुर में क्लासिकल फॉर्मेट विश्व चैम्पियनशिप में डी गुकेश ने चाइना डिंग लीरेन पर जीत हासिल की थी।

    Koneru Humpy ने जीता 2024 FIDE Women's World Rapid Championship का खिताब

    दरअसल, कोनेरू हंपी ने वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का दूसरा खिताब जीत लिया है। साल 2023 में उन्होंने इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता था। उस दौरान समरकंद, उज्बेकिस्तान में रूस की अनास्तासिया बोदनारुक के खिलाफ टाईब्रेक में वह खिताब से चूक गई थी।

    वहीं, 2024 में उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया की इरीन सुखंदर को मात देकर ये टाइटल जीता। 2019 के बाद ये खिताब उनका दूसरा रहा। हंपी निजी कारणों से बुडापेस्ट ओलंपियाड में हिस्सा नहीं ले सकी थीं, जहां भारत ने ऐतिहासिक दोहरा गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन 2024 के अंत में रैपिड खिताब के साथ शानदार वापसी की।

    बता दें कि हंपी का रेपिड चेस चैंपियनशिप में करियर शानदार रहा है, जहां साल 2012 में मॉस्को इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल, जबकि पिछले साल उज्बेक्सितान में सिल्वर जीता था। भारत की नंबर 1 महिला चेस कोनेरू हंपी ने 8.5/11 राउंड में हासिल किए और ये खिताब अपने नाम किया।

    शतरंज में साल 2024 में भारत को ये बड़ी सफलता मिली। इससे पहले डी गुकेश ने क्लासिकल प्रारूप में शतरंज विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। 

    खबर अपडेट हो रही है...