Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश में हुआ Khelo India Youth Games 2023 का आगाज, CM शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 09:40 PM (IST)

    Khelo India Youth Games 30 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक शानदार समारोह में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी भोपाल में तात्या टोपे स्टेडियम में खेलों के उद्घाटन की घोषणा की।

    Hero Image
    khelo india youth games 2023 opening ceremony

    भोपाल,जागरण सावंददाता। Khelo India Youth Games 2023। 30 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक शानदार समारोह में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी भोपाल में तात्या टोपे स्टेडियम में खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवराज सिंह चौहान ने किया Khelo India Youth Games का उद्घाटन

    दरअसल, मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से खेलो इंडिया यूश गेम्स ( Khelo India Youth Games) का आगाज हो चुकी है। 30 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग शहरों में चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 27 खेल आयोजित होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमणिक औक मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहे।

    इस दौरान चौहान ने कहा, ''मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स ऐतिहासिक होंगे।' उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, चौहान ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्व कप जीतने के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम को बधाई दी। 13 दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन से एशियाड, राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों जैसी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि केआईवाईजी के पिछले संस्करण में मध्य प्रदेश ने 38 पदक जीते थे।

    इससे पहले, ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले पांच वर्षों के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के लिए 3,200 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि आयोजन से जुड़े लोगों को केआईवाईजी का आयोजन इस तरह करना चाहिए कि मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय खेलों और अन्य बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सके।

    एक अधिकारी ने कहा कि KIYG राज्य के आठ शहरों में 23 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 6,000 एथलीट 27 विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। पहली बार कयाकिंग, कैनोइंग, कैनो स्लैलम और तलवारबाजी जैसे खेल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हिस्सा होंगे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि खेलों का आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों - भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में किया जा रहा है, जबकि साइकिलिंग प्रतियोगिता दिल्ली में होगी।

    अधिकारी ने कहा कि कुल 303 अंतरराष्ट्रीय और 1,089 राष्ट्रीय अधिकारी खेलों का हिस्सा होंगे और लगभग 2,000 स्वयंसेवकों को खेल आयोजन के परेशानी मुक्त आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:

    ‘अब हमारी बारी’, अंडर-19 महिला टीम ने जीता विश्व कप, तो Harmanpreet Kaur ने भी भरी चैंपियन बनने की हुंकार