Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र का दबदबा, 9 गोल्ड के साथ पदक तालिका में पहले नंबर पर

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jun 2022 09:52 PM (IST)

    महाराष्ट्र ने रविवार को नौ स्वर्ण पदक के साथ तालिका में बढ़त बना ली है। वहीं हरियाणा छह स्वर्ण पदक साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 24 पदक हासिल किए हैं। इनमें छह स्वर्ण छह रजत और 12 कांस्य पदक शामिल है।

    Hero Image
    खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा में किया जा रहा है (एपी फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 अब अपने रोमांचक दौर पर पहुंच गया है। गत चैंपियन महाराष्ट्र ने रविवार को नौ स्वर्ण पदक के साथ तालिका में बढ़त बना ली है। वहीं हरियाणा छह स्वर्ण पदक साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 24 पदक हासिल किए हैं। इनमें छह स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य पदक शामिल है। वहीं महाराष्ट्र ने कुल 17 पदक जीते हैं, जिसमें नौ स्वर्ण,चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल है। खास बात यह रविवार को टूर्नामेंट में दो नए राष्ट्रीय रिकार्ड बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते। योग में तीन और साइकिलिंग में एक स्वर्ण हासिल किया। हरियाणा ने कुश्ती मैट पर अपना दबदबा कायम रखा, सभी पांच स्वर्ण जीते। एक स्वर्ण प्रदेश को साइकिलिंग में मिला है। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल पहली बार पारंपरिक खेल थांग ता में मणिपुर ने चार स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। आठ पदक के साथ पंजाब चौथे और चार पदक के साथ चंडीगड़ पांचवे स्थान पर है।

    दो खिलाड़ियों ने बनाए राष्ट्रीय रिकार्ड

    महाराष्ट्र की भारोत्तोलक हर्षदा गरुड़ ने महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में यूथ नेशनल गेम्स का रिकार्ड तोड़कर नया रिकार्ड बनाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम भार उठाकर नया रिकार्ड बनाया। उन्हें उत्तर प्रदेश की अंजली से कड़ी चुनौती मिली। दोनों ने पहले जर्क में 80 किलो भार उठाया, लेकिन दूसरी बार हर्षदा ने बाजी मारी ली। उनके अलावा तमिलनाडु के एल धनुष ने 49 किलो भारवर्ग में खेलते हुए 88 किलोग्राम न्यू स्नैच रिकार्ड बनाया। उन्होंने ओवरआल 190 किलोग्राम भार उठाया।

    comedy show banner