विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम; महिला एकल में कर्नाटक का रहा दबदबा

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:07 PM (IST)

जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देशभर से आए युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। महिला एकल में कर्नाटक का दबदबा देखने को मिला।

युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, गंगटोक। पाल्जोर स्टेडियम परिसर स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार को योनेक्स-सनराइज 49वीं अंतरराज्यीय एवं अंतर क्षेत्रीय जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

देशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष किया। कई मुकाबले तीन गेम तक चले। महिला के एकल में कर्नाटक की शाइना मणिमुथु ने तमिलनाडु की दीक्षा एसआर को 15-12, 15-17, 17-15 से हराया।

कर्नाटक की ही लक्ष्य राजेश ने राजस्थान की पारुल चौधरी को 15-10, 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष के एकल में तेलंगाना के अखिल रेड्डी बोब्बा ने असम के बोर्निल आकाश चांगमई को 15-13, 7-15, 15-6 से शिकस्त दी।

युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

एक अन्य सेमीफाइनल में तेलंगाना के टंकारा ज्ञान दत्तु तालसिला ने छत्तीसगढ़ के रुधर प्रताप सिंह राणा को 15-7, 15-6 से हराया। अब खिताब के लिए दोनों तेलंगाना खिलाड़ी आमने-सामने होंगे।

महिला के युगल में कर्नाटक-हरियाणा की जोड़ी दिवा भीमाजय्या बी. और बारुनी पारश्वाल ने दिल्ली-तमिलनाडु की इशिता नेगी और वर्णा प्रभुआनंद को 15-5, 10-15, 15-7 से हराया।

उत्तराखंड की आन्या बिष्ट और एंजेल पुनेरा ने तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश की अनन्या अरुण और दीपिका देवनाबोइना को 9-15, 15-12, 15-10 से मात दी। फाइनल में दिवा-बारुनी का सामना आन्या-एंजेल से होगा।

पुरुष के युगल में छत्तीसगढ़-मणिपुर की दिव्यांश अग्रवाल और अमरजीत सिंह ख्वैराकपम की जोड़ी ने असम-केरल के आनायन बोरा और ब्योर्न जैसन को 15-11, 15-8 से हराया।

कर्नाटक के पवन एस. और पुनीत एस. ने मणिपुर के रिशव नंगगोम और मांगसुआन वेमाई क्योवियो को 15-10, 9-15, 15-11 से शिकस्त दी। दोनों विजेता जोड़ियां अब फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी।
मिश्रित युगल में कर्नाटक के अमित राज नटराज और सुहिना राय ने कर्नाटक के पुनीत एस. और दीपक राज अदिति को 15-8, 15-13 से हराया।

छत्तीसगढ़-तमिलनाडु की दिव्यांश अग्रवाल और वर्णा प्रभुआनंद की जोड़ी ने तेलंगाना के शौर्य किरण जे. और कीर्ति मंचला को 15-13, 15-12 से मात दी। फाइनल में अमित-सुहिना का मुकाबला दिव्यांश-वर्णा से होगा। बता दें कि 14 नवंबर से शुरू हुई आठ दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 21 नवंबर यानी शनिवार को होगा।

यह भी पढ़ें- SMAT Round-UP: भुवनेश्वर कुमार के दम पर जीता यूपी, झारखंड-सौराष्ट्र ने भी मारी बाजी; एमपी-बिहार के हाथ लगी निराशा

यह भी पढ़ें- IND -A vs Nepal: तिलक-कुशाग्र ने बल्‍ले से उगली आग, राणा-प्रिंस ने गेंद से बरपाया कहर, भारत की नेपाल पर रिकॉर्ड जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।