विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISSF World Championships: जयपाल मालवीय ने बढ़ाया देश का मान, सिल्‍वर मेडल जीतकर हासिल किया ओलिंपिक कोटा

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:32 AM (IST)

जयपाल मालवीय ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत ...और पढ़ें

जयपाल मालवीय (बाएं)

जयपाल मालवीय (बाएं)

HighLights

  1. जयपाल मालवीय ने हासिल किय ओलिंपिक कोटा

  2. 10 मीटर एयर पिस्‍टल में जीता सिल्‍वर मेडल

  3. मालवीय ने मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की

प्रेट्र, दोहा। भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने गुरुवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता और देश को 2028 लास एंजिलिस ओलिंपिक के लिए निशानेबाजी में पहला कोटा दिलाया।

मालवीय ने आठ निशानेबाजों के बीच हुए फाइनल में 242.2 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले मालवीय ने क्वालिफिकेशन में छह सीरीज में कुल 585 अंक हासिल कर तीसरे स्थान के साथ पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी।

मालवीय ने दक जीतने के बाद कहा, यहां का माहौल शानदार है। दर्शकों का उत्साह बहुत ज्यादा था और इससे मुझे प्रेरणा मिली। मैं महासंघ, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), ओजीक्यू, मध्य प्रदेश और भारत सरकार का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। समरेश जंग सर का भी शुक्रिया। मुझे खुशी है कि मैं देश के लिए ओलंपिक कोटा और पदक जीत सका।

यह भी पढ़ें- ISSF World Championships: भारत के ओलिंपिक कोटे का इंतजार बढ़ा, मनु भाकर और सुरूचि ने किया निराश

यह भी पढ़ें- ISSF World Championships: ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, नीरज ने भी फाइनल में मारी एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।