Kumamoto Masters 2026: लक्ष्य सेन की लगातार दूसरी खिताबी जीत, जापान मास्टर्स के फाइनल में बाजी पलट रचा इतिहास
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स का मेंस सिंगल्स खिताब जीता। उन्होंने कोकी वातानाबे को हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की।

लक्ष्य सेन ने जीता खिताब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए रविवार को कोकी वातानाबे को मात देकर जापान मास्टर्स के मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। पहला गेम हारने के बाद लक्ष्य ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम जीते और 13-21, 21-18, 21-14 से मैच अपने नाम किया। लक्ष्य इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
लक्ष्य ने इससे पहले हायलो ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताब को जीतकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं और वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स के खराब दौर को पीछे छोड़ा है।
शुरुआत में पिछड़े लक्ष्य
वातानाबे ने पहले गेम में बेहतरीन खेल दिखाया और लक्ष्य के खिलाफ बड़ी लीड ले ली। उन्होंने इस बढ़त को कायम रखा और 21-13 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य ने अपने क्रॉस कोर्ट स्मैश से वातानाबे को परेशान किया। लक्ष्य इस गेम में अलग ही लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 21-18 से गेम अपने नाम किया।
तीसरे गेम में वातानाबे थके हुए दिखे और लक्ष्य ने इसका पूरा फायदा उठाया। लक्ष्य ने कोर्ट की लंबाई और चौड़ाई का पूरा उपयोग करते हुए उन्हें और परेशान किया। अटैक के साथ-साथ लक्ष्य ने डिफेंस भी अच्छा किया और जीत हासिल की।
जीत से बेहद खुश हैं लक्ष्य
मैच के बाद लक्ष्य ने कहा कि पिछली बार वह ये खिताब जीत नहीं पाए और इस बार कमी पूरी कर काफी खुश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं यहां खिताब जीतकर काफी खुश महसूस कर रहा हूं। पिछले साल मैं सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका था। इस बार मैंने पिछले साल से बेहतर किया है। यह मेरा लगातार दूसरा खिताब है। इसलिए मैं बेहद खुश महसूस कर रहा हूं।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।