Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इटली में साइकिल रेस के दौरान 19 साल के राइडर की हुई मौत, फिनिश लाइन से 32KM दूर हुआ हादसा; स्पीड बम्प को मारी टक्कर

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 06:38 PM (IST)

    इटली में एक साइकिल रेस के दौरान एक 19 साल के साइकिलिस्ट की गिरने से मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार को पहले चरण में हुई। हेगेंस बर्मन जेको के लिए साइकिल चला रहे सैमुएल प्रिविटेरा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। उनको गंभीर चोटें आई थीं और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

    Hero Image
    साइकिलिस्ट सैमुएल प्रिविटेरा की हुई मौत। फोटो- साभार इंस्टाग्राम

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी इटली में फ्रांस और स्विस सीमा के पास साइकिल रेस के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। हादसे में एक 19 साल के इतालवी साइकिल चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राइडर ने ढलाने वाले रास्ते पर साइकिल से अपना नियंत्रण खो दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक इटली साइकिल चालक का नाम सैमुएल प्रिविटेरा है। वह 19 साल का था। सैमुएल प्रिविटेरा की टूर ऑफ द ऑस्टे वैली-मोंट ब्लांक साइकिल रेस के दौरान गिरने से दुखद मौत हो गई। इतालवी साइकिलिंग फ्रेडरेशन ने इसकी पुष्टि की है। इस दुखद घटना के बाद गुरुवार को होने वाली दूसरे चरण की साइकिल रेस को रद्द कर दिया।

    इतालवी साइकिलिंग फ्रेडरेशन ने की पुष्टि

    इतालवी साइकिलिंग फ्रेडरेशन ने अपने एक बयान में कहा कि यह घटना बुधवार को उत्तर-पश्चिमी इटली में फ्रांस और स्विस सीमा के पास रेस के पहले चरण के दौरान हुई। प्रिविटेरा, हेगेंस बर्मन जेको टीम के लिए रेस में हिस्सा ले रहे थे।

    फिनिश लाइन से 32 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

    बयान में बताया गया कि फिनिश लाइन से 32 किलोमीटर दूर पोंटे में सड़क पर ढलान था। प्रिविटेरा ने ढलाने वाले इलाके में एक स्पीड बम्प को टक्कर मार दी और साइकिल से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके चलते यह दुखद हादसा हो गया।

    कारणों की जांच शुरू

    रेस आयोजक सोसाइटा सिक्लिस्टिका वाल्डोस्टाना ने एफसीआई के बयान में कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर प्रिविटेरा को तुरंत आओस्टा के पारिनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनको गंभीर चोटें आई थीं। इसके कारणों की जांच की जा रही है।

    इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

    गौरतलब हो कि यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले नॉर्वे के 25 साल राइडर आंद्रे ड्रेगे की पिछले जुलाई में ऑस्ट्रिया टूर के दौरान मोत हो गई थी। जबकि स्विस साइकिलिस्ट 26 साल के गीनो मैडर की साल 2023 के स्विट्जरलैंड टूर के दौरान मौत हो गई थी।