विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISSF Shooting Championships: भारत के स्कीट निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन, ओलिंपिक कोटा की उम्‍मीदें टूटी

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:07 AM (IST)

आईएसएसएफ विश्‍व निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत की पुरुष और महिला स्‍कीट निशानेबाजों ने निराश किया। इसके साथ ही 2028 लॉस ...और पढ़ें

मैराज अहमद खान

मैराज अहमद खान

HighLights

  1. भारतीय स्‍कीट निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

  2. 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए कोटा नहीं पाया

  3. मैराज अहमद खान को 46वां स्‍थान मिला

प्रेट्र, दोहा। भारतीय पुरुष और महिला स्कीट निशानेबाजों ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन किया। देश के अनुभवी निशानेबाज व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के पदक दौर में जगह बनाने में नाकाम रहे।

इसके साथ ही 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल करने की उनकी उम्मीदें भी टूट गईं। जयपाल मालविया ने गुरुवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत के लिए ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। उनके इस प्रदर्शन ने मुश्किल दौर से गुजर रहे भारतीय अभियान को कुछ राहत दी थी, लेकिन स्कीट निशानेबाज उस लय को बरकरार नहीं रख सके।

छठे स्‍थान पर रहे पुरुष

पुरुष वर्ग में भारत की अगुआई 51 वर्षीय ओलिंपियन मैराज अहमद खान ने की। निशानेबाजी में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले मैराज पांच दौर में कुल 125 में से 118 निशाने लगाने में सफल रहे। उन्हें 113 निशानेबाजों के बीच 46वां स्थान मिला।

इस वर्ष जापान में आयोजित एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा। दोनों ने 119-119 अंक हासिल किए। नरूका 25वें, जबकि गिल 24वें स्थान पर रहे। भारतीय पुरुष टीम ने कुल 356 अंक जुटाकर छठा स्थान हासिल किया।

महिलाओं ने किया निराश

महिला वर्ग में भी भारतीय निशानेबाज व्यक्तिगत पदक दौर में जगह नहीं बना सकीं। भारत की ओर से गनीमत सेखों सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली निशानेबाज रहीं। उन्होंने 118 अंक के साथ 13वां स्थान हासिल किया।

परिनाज धालीवाल 115 अंक लेकर 23वें और रायजा ढिल्लों 114 अंक के साथ 32वें स्थान पर रहीं। तीनों भारतीय महिला निशानेबाजों के कुल 347 अंक रहे, जिससे टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर रहा।

यह भी पढ़ें- ISSF World Championships: जयपाल मालवीय ने बढ़ाया देश का मान, सिल्‍वर मेडल जीतकर हासिल किया ओलिंपिक कोटा

यह भी पढ़ें- ISSF World Championships: भारत के ओलिंपिक कोटे का इंतजार बढ़ा, मनु भाकर और सुरूचि ने किया निराश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।