U-23 Asian Championship में महिला पहलवानों ने जीता खिताब, झोली में आए 4 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल
वियतनाम में भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप (U-23 Asian Championship) में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक के साथ टीम खिताब जीता। इनमें प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारतीय महिला रेसलर्स ने जीता U-23 Asian Championship का टाइटल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वियतनाम में भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप (U-23 Asian Championship) में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक के साथ टीम खिताब जीता। इनमें प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), रीना (55 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
जबकि नेहा शर्मा (57 किग्रा), तन्वी (59 किग्रा), प्रगति (62 किग्रा), शिक्षा (65 किग्रा) और ज्योति बेरवाल (72 किग्रा) ने रजत पदक जीता। हिनाबेन खलीफा (53 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। वहीं पुरष वर्ग में भारत की ओर से ग्रीको-रोमन शैली में सुमित ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि नितेश (97 किग्रा) और अंकित गुलिया (72 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।