Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Athletics Championship: भारतीय पुरुष रिले टीम ने किया कमाल का प्रदर्शन, फाइनल में बनाई जगह

    Updated: Thu, 29 May 2025 06:16 PM (IST)

    दक्षिण कोरिया में जारी 26वीं एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्‍की की। भारतीय एथलीट्स ने तीन मिनट 6.28 सेकेंड का अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी हीट में शीर्ष स्थान हासिल किया। फाइनल में भारतीय रिले टीम पांचवीं लेन से शुरुआत करेगी। भारत ने चीन और कोरिया को पछाड़ा।

    Hero Image
    भारतीय पुरुष रिले टीम फाइनल में पहुंची (Pic Credit- X)

    प्रेट्र, (दक्षिण कोरिया)। रिंस जोसेफ, धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल साजी और मोहित कुमार की भारत की चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले टीम ने गुरुवार को 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

    भारतीय चौकड़ी ने तीन मिनट 6.28 सेकेंड का अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी हीट (शुरुआती दौर की रेस)में शीर्ष स्थान हासिल किया। फाइनल मुबले में भारतीय टीम पांचवीं लेन से शुरुआत करेगी।

    हीट में भारत ने चीन (तीन मिनट 6.79 सेकेंड) और मेजबान कोरिया (तीन मिनट 10.05 सेकेंड) को पछाड़कर फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई किया। फाइनल में भारत को श्रीलंका, चीन और कजाखस्तान जैसी मजबूत टीमों से चुनौती मिलेगी।

    श्रीलंका ने सत्र का सबसे तेज तीन मिनट 1.56 सेकेंड का समय निकाला। वहीं, महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ के फाइनल में भारत की संजीवनी जाधव ने 33 मिनट 8.17 सेकेंड का अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि सीमा 33 मिनट 08.23 सेकेंड के समय से छठे स्थान पर रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस स्पर्धा में कजाखस्तान की डेजी जेपकेमी (30 मिनट 48.44 सेकेंड) ने दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। जापान की रिरिरक हिरोनिका (30 मिनट 56.32 सेकेंड) और मिकुनी याडा (31 मिनट 12.21 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। भारत ने अब तक इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीते हैं।